Mahindra की इन दो कारों की बुकिंग ने किया मार्केट पर राज, 20 हजार करोड़ से ज्यादा की गाड़ियां हुई बुक

Mahindra Car bookings : महिन्द्रा कंपनी की कारों हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करती है। अब इन दिनों महिन्द्रा की इन दो कारों ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में राज किया हुआ है। अभी इन दो कारों (Mahindra Cars Updates)  को लेकर कंपनी के पास कुल  20 हजार करोड़ से ज्यादा की गाड़ियों की बुकिंग आ चुकी है। आइए खबर में जानते हैं कि महिन्द्रा की किन दो गाड़ियों का दबदबा बना हुआ है।
 

HR Breaking News (Mahindra Car) महिन्द्रा कंपनी की ओर से भारतीय बाजारों में नई-नई कारें लॉन्च की जा रही है। अब इन दिनों तो महिन्द्रा की दो कारों का भारतीय बाजारों में खूब दबदबा देखा जा रहा है। ये दो कारें लोगों के दिलों पर राज कर रही है। अब तक कंपनी (Mahindra Car bookings) के पास महिन्द्रा की इन दोनों कारों की 20 हजार करोड़ से ज्यादा की बुकिंग सामने आ  चुकी है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं महिन्द्रा की इन दो गाड़ियों के बारे में। 

 

कुल इतनी कारों की हुई बुकिंग 


दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा (Mahindra New SUV) की ओर से अपनी नई एसयूवी, XEV 9S और XUV 7XO की बुकिंग की शुरुआत की गई है। अब तक कंपनी को इन दोनो कारों की तकरीबन 93,689 बुकिंग मिल गई है, जिनकी टोटल कीमत 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा से ज्यादा है। कंपनी के पास इतनी बुकिंग 14 जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड की गई है।

 

महिंद्रा XEV 9S में बैटरी पैक 


महिंद्रा XEV 9S में तीन बैटरी पैक 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh ऑप्शन मिलते हैं। इन बैटरी पैक में 59 kWh बैटरी (Mahindra XEV 9S battery pack) 170 kW की पीक जनरेट करती है और 70 kWh बैटरी 180 kW की पावर जनरेट करती है। इसके साथ ही 79 kWh बैटरी 210 kW की पीक पावर जेनरेट करती है। 

फैमिली ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है ये कार 


सिर्फ इतना ही नहीं महिंद्रा XEV 9S केबिन स्पेस (Mahindra XEV 9S cabin space)  के मामले में नया बेंचमार्क को सेट करता है। नया बेंचमार्क में फर्स्ट और सेकंड रो मिलाकर टोटल 4076 लीटर की जगह मिलती है। इसके साथ ही इसमे 527 लीटर का बड़ा बूट मिलता है और क्लास में सबसे बढ़िया 150 लीटर का फ्रंक भी मौजुद है। इस एसयूवी के तीसरी रो में 50:50 स्प्लिट सीट्स भी मौजुद हैं। ऐसे में फैमिली ट्रेवलिंग के लिए ये कार एकदम बेस्ट है।

महिंद्रा XEV 9S की कीमतें 


महिंद्रा XEV 9S की बात करें तो एसयूवी की कीमतें (Mahindra XEV 9S Prices) 19.95 लाख रुपये से शुरू होती है और 29.45 लाख रुपये तक जाती हैं। वहीं, महिंद्रा XUV 7XO (Mahindra XUV 7XO Features) में पहले जैसे ही पावरट्रेन ऑप्शन का फायदा भी मिलता हैं, XUV 7XO में 203 hp की पावर देने के लिए 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मौजुद है। इसके साथ ही 2.2-लीटर डीजल यूनिट है जो 185 hp की पावर जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे ड्राइविंग पसंद के लिए फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।


महिंद्रा XUV 7XO का प्राइस 


महिंद्रा ने इस एसयूवी में कई खास फीचर्स  (Mahindra XUV 7XO Features) पेश किए हैं। खासतौर पर 540-डिग्री कैमरा सिस्टम विजिबिलिटी को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बना देता है, साथ ही दोनों रो के लिए वेंटिलेटेड सीट्स भी मौजुद हैं। इसकेर अलावा क्लाइमेट और ऑडियो कंट्रोल्स के लिए स्टाइलिश टच-बेस्ड पैनल भी मौजुद है और साथ ही एंटरटेनमेंट के लिए इन एसयूवी में 16-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही गाड़ी में लेवल 2 ADAS भी मौजुद है, जिसे खास सड़को के लिए ट्यून किया गया है। कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV 7XO का प्राइस 13.66 लाख रुपये से शुरू होकर 24.92 लाख रुपये (Mahindra XUV 7XO price) तक जाती है।