{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Tata Punch EV को पीछे छोड़ महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार बनी नंबर वन, फीचर्स की है लंबी लिस्ट

Mahindra vs Tata EV sales :भारतीय ग्राहकों की पसंद में तेजी से बदलाव आ रहा है। मार्केट में कंपनियों की ओर से नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए जा रहे हैं। मार्केट में नए ऑप्शन के आने से ईवी वाहनों का मुकाबला अधिक दिलचस्प हो गया है। ऐसे में महिंद्रा की ईवी ने टाटा पंच ईवी (Mahindra vs Tata EV) को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ नंबर वन स्थान हासिल किया है। खबर में जानिए महिन्द्रा की इस ईवी के बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Mahindra EV sales) देशभर में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है। वैसे तो महिन्द्रा कंपनी की ऐसी कई ईवी है, जो अपने बड़े केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और दमदार फीचर्स के चलते ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। टाटा पंच EV (Mahindra EV sales) का भी युवाओं में खूब क्रेज देखने को मिला है और इस ईवी को बीते कुछ समय से लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब महिंद्रा की एक धांसू ईवी ने टाटा पंच को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

XEV 9S की कुल यूनिट बिक्री 


ताजा आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा कंपनी (Mahindra vs Tata EV sales) की ओर से डीलरों को अगस्त माह में अपनी XEV 9S की कुल 4,508 यूनिट भेजी गई है। इसके साथ ही टाटा पंच ईवी 4,430 यूनिट्स की बिक्री (Tata Punch EV sales) हुई है, जो XEV 9S से 78 यूनिट्स पीछे रही है और यह दूसरे नंबर पर रही है। भले ही यह अंतर मामूली हो, लेकिन बजट सेगमेंट की ईवी को पीछे छोड़कर XEV 9S एक प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी नंबर-1 बन गई है।
 

जनवरी से तेजी से बढ़ी महिंद्रा XEV 9S की मांग


जनवरी से ही महिंद्रा XEV 9S की मांग (Demand for Mahindra XEV 9S) में तेजी से इजाफा हुआ है। जुलाई की तुलना में अगस्त में इसके डिस्पैच में 9.1 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। बता दें कि महिंद्रा कंपनी इस लग्जरी 7-सीटर ईवी को अलग-अलग तीन बैटरी ऑप्शन में पेश करती है, जिसमे 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक ऑप्शन शामिल है।
ये सिंगल चार्ज पर 521 किमी से लेकर 679 किमी तक की ARAI-प्रमाणित रेंज ऑफर करती हैं। इसकी कीमत (Price Of Mahindra XEV 9S) 20.65 लाख रुपये से शुरू होती है।

 

टाटा पंच ईवी की कितनी हुई बिक्री 


महिन्द्रा के बाद 9.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाली पंच ईवी (Tata Punch EV) की 4,430 यूनिट्स की बिक्री की गई है,जो पिछले साल अगस्त के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। भले ही टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV Ke Features) दूसरे नंबर पर आ गई है, लेकिन इसके बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत हैं। 

अभी भी यह ईवी (New EV) अपने कॉम्पैक्ट साइज, बेहतरीन 365 किमी तक की रेंज और बजट-फ्रेंडली सेगमेंट के चलते लोगों की पसंद बनी है।

 

टाटा मोटर्स का ईवी मार्केट पर दबदबा 


भले ही एक मॉडल के बेस पर महिंद्रा ने बिक्री के मामले में  पहला स्थान हासिल किया हो, लेकिन ओवरऑल वॉल्यूम के हिसाब से देखें तो टाटा मोटर्स (Tata Motors Cars) का भारतीय ईवी मार्केट पर खूब दबदबा देखा गया है। अगर टाटा की बेस्ट सेलिंग कार के बारे में बात करें तो टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी की सूची में टाटा के 5 मॉडल शामिल हैं।

किस नंबर पर कौन सी रही ईवी (Mahindra XEV 9S) 


महिंद्रा XEV 9S (Mahindra XEV 9S Features) के बाद टाटा ईवी दूसरे नंबर पर रही है और तीसरे नंबर पर 3,975 यूनिट्स के साथ नेक्सॉन ईवी रही। साथ ही हैरियर ईवी ने 2,103 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई सिएरा ईवी (Sierra EV) मार्केट में 1,930 यूनिट्स बिक्री और टियागो ईवी 1,730 यूनिट्स बिक्री के साथ रही है। इन सबने मिलकर अगस्त महीने में टाटा मोटर्स को 14,168 यूनिट्स का आंकड़ा दिलाया है।

बीते महीने ईवी कारों की थोक आपूर्ति 


बीते महीने में देश में कुल 36,593 ईवी कारों की थोक आपूर्ति (Wholesale Supply of EV Cars) दर्ज की गई है। जो बीते साल के मुकाबले में 85 प्रतिशत ज्यादा है, जिससे पता चलता है कि देशभर में ईवी वाहनों का बाजार अब सिर्फ एक या दो कंपनियों तक नहीं रह गया है। 
एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) की ओर से 3,705 यूनिट्स की बिक्री कर चौथे स्थान पर रही है। इसके साथ ही वियतनामी कंपनी विनफास्ट भी 1,901 यूनिट्स बेचकर टॉप-10 में आ गई है।