Mobile under 20000 : 20 हजार के बजट में कौन सा फोन रहेगा ठीक, Oneplus N6 Lite या Iqoo Z11 Lite
HR Breaking News (Mobile under 20000) वैसे तो भारतीय मार्केट में बजट रेंज में वनप्लस N6 Lite या आईकू Z11 Lite दोनों ही मॉडल अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस और फीचर्स (oneplus n6 lite vs iqoo z11 lite) के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन दोनों में से किसी एक मॉडल को चुनने को लेकर कन्फ्यूज्ड रहते हैं, क्योंकि ये दोनों ही मॉडल 20 हजार रुपये से कम के बजट सेगमेंट में पावरफुल प्रोसेसर और कम कीमत के लिए पॉपुलर है।
दोनों स्मार्टफोन का डिस्प्ले व स्टोरेज
वैसे तो दोनों ही स्मार्टफोन लूक में एकदम स्लीक हैं। वनप्लस N6 Lite (OnePlus N6 Lite Display) में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल है और इस मॉडल को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग मिली हुई है।वहीं, दूसरी ओर iQOO Z11 Lite वर्टिकल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसे IP65 रेटिंग मिली है।
डिस्प्ले के तौर पर दोनों स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ LCD स्क्रीन के साथ आते हैं, लेकिन वनप्लस की तुलना में iQOO 1200 निट्स (Iqoo Z11 Lite Display) की पीक ब्राइटनेस के साथ आउटडोर विजिबिलिटी में थोड़ा बेहतर है। वहीं, वनप्लस में 900 निट्स की ब्राइटनेस और एक्वा टच का फीचर मिलता है।
दोनों स्मार्टफोन की कितनी है कीमत
अगर कीमतों (OnePlus N6 Lite Price) की बात करें तो OnePlus N6 Lite का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मार्केट में 16,999 रुपये में आता है, जिसकी तुलना में iQOO Z11 Lite (iQOO Z11 Lite Price) के 4GB रैम और 128GB की बेस स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत (20,000 ke under me best phone) 19,999 रुपये से होती है।
फोटोग्राफी के मामले में ये फोन है बेस्ट
iQOO Z11 Lite (iQOO Z11 Lite Camera Setup) फोटोग्राफी के मामले में एकदम बेस्ट है, क्योंकि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, वनप्लस N6 Lite में 13MP का बेसिक रियर कैमरा मौजूद है, जो हाई-रेस मोड में 50MP तस्वीरें ले सकता है। दोनों फोन में फ्रंट कैमरा 5MP का मौजूद है। सॉफ्टवेयर के तौर पर वनप्लस में Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 और iQOO में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 मिलता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में एकदम दमदार
प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस N6 Lite (OnePlus N6 Lite features) में UNISOC T7250 प्रोसेसर मौजूद है, जो रोज के यूज के लिए बेस्ट है, लेकिन यह 5G सपोर्ट नहीं करता है। वहीं, दूसरी ओर iQOO Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ ही गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए दमदार है।
वनप्लस कंपनी ने 7,000mAh की बैटरी के साथ बैकअप (OnePlus N6 Lite Battery Backup) के मामले में बाजी मारी है। यह सिर्फ एक बार चार्ज पर तीन दिन तक चल सकती है। वहीं, दूसरी ओर iQOO में 6,500mAh की बैटरी मौजूद है, जो भले ही वनप्लस से कम है, लेकिन बेहतरीन बैटरी लाइफ देती है।
कौन सा फोन लेना रहेगा बेस्ट
अगर आप बजट में एक बड़ी बैटरी और वनप्लस का ब्रांड नाम चाहते हैं, तो ऐसे में आपके लिए OnePlus N6 Lite बेस्ट ऑप्शन (Feature Of OnePlus N6 Lite) है, लेकिन आप ज्यादा कीमत (20,000 me kon sa phone rahega best) देकर बेस्ट 5G कनेक्टिविटी, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सैटअप चाहते हैं, तो iQOO Z11 Lite आपके लिए बेस्ट है।