Motorola के इस फोन में मिला बड़ा Android अपडेट, फीचर्स भी एकदम दमदार
HR Breaking News (Motorola Smartphone) अगर आप भी मोटोरोला फोन को पसंद करते हैं और हाल -फिलहाल में कोई नया मॉडल लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, अब हाल ही में मोटो कंपनी की ओर से अपने डिवाइस नए Android अपडेट (Motorola Smartphone Android Update) दिए गए हैं। नए अपडेट के साथ यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस के साथ ही स्मूद स्क्रीन का फायदा मिलेगा।
Edge 50 Neo स्मार्टफोन में हुआ अपडेट
कंपनी की ओर से Edge 50 Neo स्मार्टफोन (Edge 50 Neo smartphone)के लिए Android 16 का स्टेबल अपडेट रोलआउट की शुरुआत कर दी गई है। यूजर्स लंबे समय से इस अपडेट के वेट में थे और अब जाकर उन्हें नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस का लाभ मिलने वाला है। Android 16 के आते ही फोन में नए फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी, बैटरी और स्टेबिलिटी भी बेहतर होगी।
Edge 50 Neo के फीचर्स
बता दें कि पहले तो मोटो Edge 50 Neo Android 16 (Benefits in new version) के बीटा प्रोग्राम का ही एक पार्ट था। कंपनी ने कुछ यूजर्स को इसकी टेस्टिंग के लिए दिया था। अब जब स्टेबल अपडेट रोलआउट हो गया है तो अब सिस्टम पहले से अधिक स्टेबल और भरोसेमंद हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं Android 16 अपडेट के लिए कई नए फीचर्स मिलते हैं। इसमें सिक्योरिटी को पहले से अधिक बेहतर किया है, जिससे यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहेगा और इसके साथ ही यह अपडेट ऐप्स की कंपैटिबिलिटी को बेहतर बनाने के साथ ही सिस्टम परफॉर्मेंस को स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
न्यू वर्जन में मिलेंगे ये फायदे
अब इस फोन के न्यू वर्जन में बैटरी मैनेजमेंट को बेहतर किया गया है। इसके साथ ही कई छोटे-बड़े बग्स को भी फिक्स किया है। Android 16 अपडेट का बड़ा फायदा परफॉर्मेंस में बेहतर के रूप में देखने को मिलता है। फोन पहले से अधिक स्मूद चलता है। मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन स्मूद वर्क करता है और लैग की समस्या कम होती है। इतना ही नहीं सिस्टम की स्टेबिलिटी बढ़ी है, जिससे फोन का ओवरऑल एक्सपीरियंस एकदम नया हो जाता है। यह अपडेट आगामी समय में इसे सभी इलाको में रोलआउट करेगा। अगर आपके फोन में अभी अपडेट नहीं आया है तो अभी आपको थोड़ा वेट कर ना होगा।
Motorola Edge 50 Neo की खूबियां
अगर खूबियों की बात करें तो मोटो का यह स्मार्टफोन (Motorola Edge 50 Neo ki khasiyat) ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी ऑप्शन मौजूद है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। साथ ही इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। ऑडियो सेटअप के लिए मोटो के इस मॉडल में यूएसबी टाइप सी, स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटम्स आदि कई चीजें शामिल है।
Motorola Edge 50 Neo का कैमरा सैटअप
मोटो के इस स्मार्टफोन (Motorola Edge 50 Neo camera setup) के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है और OIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा उपलब्ध है। सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।