{"vars":{"id": "93802:4123"}}

दिवाली से पहले ही कार बिक्री का बना नया रिकॉर्ड, 1 महीने में 4.3 लाख कार हुई सेल

Car sales record : दिवाली की रौनक शुरू होने से पहले ही ऑटो सेक्टर में ऐसी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है, जिसने कार बाजार के पुराने रिकॉर्ड तक हिला दिए हैं। सितंबर में देशभर में कारों की बिक्री ने नया इतिहास रचते हुए एक ही महीने में 4.3 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री का आंकड़ा (Car sales) छू लिया। इसका मतलब है कि त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही भारतीयों ने कार खरीदने में ऐसा जोश दिखाया कि बिक्री ने अब तक के कई रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। आइए जान लेते है कार बिक्री को लेकर जारी हुए इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Car sales record) दिवाली और त्योहारी सीजन की खरीदारी अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई थी कि देश के कार बाजार ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया। सितंबर महीने में (Car sales in September 2026) भारतीय बाजार में करीब 4.27 लाख कारें बिकीं, (Cars sold in the Indian market) यानी बिक्री का आंकड़ा 4.3 लाख के बेहद करीब पहुंच गया। पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस बार कारों की बिक्री में करीब 32% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबस खास बात यह है कि अगस्त के मुकबले भी सितंबर में कारों की बिक्री करीब 6.2% बढ़ी है। इससे क्लीयर हो रहा है कि त्योहारों से पहले ही लोग नई कार (car buying tips in hindi) खरीदने के लिए बड़ी संख्या में शोरूम पहुंच रहे हैं।


पेट्रोल के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की भी बढ़ी मांग (demand for electric cars)


इन दिना कार खरीदने वालों की पसंद मे भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सितंबर में पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी (petrol cars in September) करीब 41.27% रही, जबकि डीजल कारो की हिस्सेदारी घटकर 17.74% रह गई। वहीं CNG और LPG कारों की हिस्सेदारी करीब 23.11% रही। सबसे खास बढ़ोतरी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों में देखने को मिली। हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी 9.44% और इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 8.45% पहुंच गई। ग्राहक अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई तकनीक और बेहतर माइलेज वाले कारों को खरीदने पर भी जोर दे रहे है।


कार बिक्री में मारुति सबसे आगे (Maruti Suzuki)


कंपनियों की बात करें तो मारुति सुजुकी ने एक बार फिर सबसे ज्यादा कारें बेचकर बाजार (Maruti Suzuki Car Sales Record) में अपनी पकड़ मजबूत रखी। सितंबर में मारुति की बिक्री करीब 1.69 लाख यूनिट रही। इसके बाद हुंडई और Tata Motors ने भी करीब 57 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री दर्ज की। Toyota और Mahindra जैसी कंपनियों की बिक्री में भी अच्छी सालाना बढ़ोतरी देखने क मिली। वहीं किआ की बिक्री में करीब 46% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो इस सूची में सबसे तेज बढ़ने वाली कंपनियों में रही।


गांवों में भी कारों की मांग बढ़ी (Demand for cars)


इस बार कार बाजार की तेजी (Boom in car market) सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में शहरों में कारों की बिक्री (Car sales in cities) सालाना आधार पर  देखें तो करीब 32.11% बढ़ी, जबकि ग्रामीण इलाकों में भी करीब 32% की बडोतरी दर्ज की गई। हालांकि महीने-दर-महीने बिक्री में शहरों ने गांवों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। इसका मतलब है क त्योहारी सीजन में देश के शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों से कार कंपनियों को मजबूत मांग मिल रही है।


दिवाली से पहले बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीद (car booking details)


त्योहारी सीजन को देखते हुए कार कंपनियो और डीलरों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के अनसार करीब 63% डीलरों के पास कारों की बुकिंग बढ़ी है, जबकि करीब 76% डीलरों को अक्टूबर में बिक्री और बेहतर रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ खास मॉडल की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को इंतजार भी करना पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक कारों में खास तौर पर कुछ मॉडलों की वेटिंग बढ़ी हुई है, जिसकी वजह बैटरी और अन्य जरूरी पार्ट्स की उपलब्धता सिमीत बताई जा रही है।


 डिस्काउंट कम मिलने पर भी बढ़ रही खरीदारी  


इस बार कंपनियों की तरफ से पिछले साल जैसी भारी छूट नहीं मिल रही है और इसके बावजूद भी ग्राहक बड़ी संख्या में गाड़ियों की खरीदारी (Purchase of vehicles) कर रहे हैं। पिछले साल जीएसटी कटौती और कम स्टॉक होने की वजह से कंपनियों को बड़ा फायदा मिला था। लेकिन इस साल भी मांग मजबूत बनी हुई है। डीलरों के पास कारों का स्टॉक (Car stocks with dealers) पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा हो गया है जिसकी वजह से आने वाले दोनों में कंपनियों की तरफ से गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए ऑफर उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सितंबर की बिक्री ने कार बाजार में तहलका मचा दिया है।