New Electric Scooter : देश में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 135 किलोमीटर की होगी रेंज
New Electric Scooter : भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुआ है। यह खासतौर पर बी2बी उपयोग और डिलीवरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स और फास्ट चार्जिंग बैटरी दी गई है, जो लंबी दूरी तय करने में सक्षम है... इसकी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (CollarEV Moon Electric Scooter Launch) भारतीय बाजार में बी2बी उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इसी कारण नई-नई कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की कंपनी कॉलरईवी ने नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 'मून' (New electric two-wheeler 'Moon') पेश किया है, जिसकी कीमत 79,999 से 89,999 रुपये के बीच होने का अनुमान है।
इसकी प्री-बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (official website) पर शुरू हो चुकी है। कॉलरईवी अपने मून स्कूटर के माध्यम से टियर 1 और टियर 2 शहरों के साथ-साथ टियर 3 और टियर 4 के ग्रामीण बाजारों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
अच्छी रेंज और स्पीड-
कॉलरईवी के नए बी2बी इलेक्ट्रिक स्कूटर (New B2B electric scooters from CollarEV) 'मून' की खूबियों की बात करें तो इसे मिनिमलिस्टिक डिजाइन और उच्च मजबूती के साथ तैयार किया गया है, खास तौर पर डिलीवरी और फ्लीट मैनेजमेंट की जरूरतों को ध्यान में रखकर। फुल मेटल चेसिस (full metal chassis) और बॉडी स्ट्रक्चर वाले मून में 2.3 kWh की लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 135 किलोमीटर तक चल सकती है। 1500W की रेटेड पावर वाली BLDC हब मोटर इसे 50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। इसके अलावा, बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और महज 2 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए विशेष सुविधाएं-
कॉलरईवी के मून इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। फ्लीट ऑपरेटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें टीएफटी डिस्प्ले और इंटीग्रेटेड टेलीमैटिक्स शामिल है, जिससे वे अपनी गाड़ियों की रियल-टाइम लोकेशन (real time location) और बैटरी की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, मून की पेलोड क्षमता 150 किलोग्राम है, जिससे इसे सब्जी, दूध और अन्य कृषि उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
आम ग्राहकों के लिए जल्द आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर-
कॉलरईवी अगले 2-3 महीनों के भीतर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है, जो आम ग्राहकों के लिए होगा और इसमें आकर्षक लुक, बेहतरीन फीचर्स और अच्छी रेंज मिलेगी। कॉलरईवी के तिकेन्द्र यादव के अनुसार, कंपनी बी2बी के बाद अब बी2सी सेगमेंट में भी कदम रख रही है। मई-जून 2026 के बीच लॉन्च होने वाला यह पहला कंज्यूमर इलेक्ट्रिक स्कूटर (consumer electric scooter) अपने सेगमेंट में कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आएगा।