हाई स्पीड की नई कार हुई लॉन्च, 5.4 सेकंड में 100kmph की पकड़ेगी स्पीड, कमाल के हैं फीचर्स
High Speed - अगर आप भी गाड़ी के शौकिन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आपको बता दें कि Mini India ने अपनी नई Mini Countryman JCW All4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ब्लैक-आउट ग्रिल और नए फ्रंट बंपर के लिए चेकर्ड डिजाइन दिया गया है. इसके बंपर, ब्रेक कैलिपर्स और रूफ पर स्पोर्टी रेड हाइलाइट्स हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- Mini India ने अपनी नई Mini Countryman JCW All4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 64.90 लाख रुपए है। यह पहली बार है जब Mini ने मौजूदा जनरेशन की Countryman का ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) वर्जन भारत में पेश किया है।
इस क्रॉसओवर का इलेक्ट्रिक वर्जन Countryman Electric भारत में उपलब्ध होगा. Countryman JCW की बुकिंग 22 सितंबर से शुरू हो गई है. Mini Countryman JCW All4 मार्केट में Volkswagen Golf GTI को टक्कर दे सकती है.
इंजन और परफॉरमेंस-
Countryman JCW में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 300hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) से लैस यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 5.4 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी अधिकतम स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है. इसका माइलेज 15.4 किमी प्रति लीटर बताया गया है. इसके पैकेज में अडैप्टिव सस्पेंशन भी शामिल है.
रेड एंड ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन-
Mini Countryman JCW All4 में ब्लैक-आउट ग्रिल और नए फ्रंट बंपर के लिए चेकर्ड डिजाइन दिया गया है. इसके बंपर, ब्रेक कैलिपर्स और रूफ पर स्पोर्टी रेड हाइलाइट्स हैं. यह कार 19-इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील पर दौड़ेगी.
JCW बैजिंग सी-पिलर्स पर है, और रियर में 'COUNTRYMAN' लिखा है. इसमें क्वाड-एग्जॉस्ट सेटअप है। Countryman JCW तीन रंगों - ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, लीजेंड ग्रे और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है. रूफ और विंग मिरर के लिए रेड या ब्लैक रंग का विकल्प मिलेगा.
ऑल ब्लैक केबिन-
Mini Countryman JCW All4 की थीम को पूरी तरह से ब्लैक कलर के केबिन के जरिए बरकरार रखा गया है, जिसमें लाल एम्बिएंट लाइटिंग और कंट्रास्ट स्टिचिंग का इस्तेमाल किया गया है. 9.4 इंच के सर्कुलर OLED इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन में JCW-स्पेसिफिक ग्राफिक्स भी हैं. फीचर्स की बात करें तो कार में हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जर, ऑटो पार्क असिस्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ है.