{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Amazon व Flipkart पर नहीं, बल्कि यहां मिलेगा सबसे सस्ता iPhone 16 Plus

iPhone 16 Plus : भारतीय टेक बाजार में युवाओं के बढ़ते क्रेज को देखते हुए नए-नए मॉडल लॉन्च किए जा रहे हैं। अब हाल ही में भारतीय बाजारों में आईफोन 17 को लॉन्च किया है, जिसके बाद से आईफोन 16 प्लस पर बंपर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अब आईफोन 16 प्लस  (iPhone 16 Plus  ) पर बंपर डील दी जा रही है, लेकिन यह डील आपको अमेजन-फ्लिपकार्ट पर नहीं मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (iPhone 16 Plus) अगर आप भी iPhone 16 Plus  को पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अब हाल ही में iPhone 16 Plus  की कीमत में एक बड़ी कटौती देखने को मिली है। अब यह फोन ( Discount on Apple iPhone 16 Plus) ग्राहकों को काफी सस्ते में मिल रहा है। हालांकि इस फोन पर यह ऑफर आपको अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं, बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कहां आपको ये फोन सस्ते में मिलेगा।

कहां मिल रही iPhone 16 Plus पर बंपर डील


दरअसल, आपको बता दें कि iPhone 16 Plus पर विजय सेल्स  (Vijay Sales on iPhone 16 Plus) में भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कीमत की बात करें तो Apple iPhone 16 Plus को देशभर में 89,900 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। उसके बाद उस फोन की कीमत 79,900 रुपये हो गई थी। लेकिन, विजय सेल्स में अभी डिवाइस का 128GB वेरिएंट ऑफिशियल वेबसाइट पर केवल 71,890 रुपये में लिस्टेड है।

 

फोन पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर का फायदा  


यानी ग्राहक अभी इस फोन  (iPhone 16 Plus Features)  को खरीदते है तो इस मॉडल पर 8,109 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। वहीं, बैंक ऑफर्स के साथ 3,500 रुपये तक की एक्सट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके साथ ही फोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है और साथ ही नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन ( No-cost EMI option) भी दिया जा रहा है।


एप्पल iPhone 16 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो iPhone 16 Plus (Specifications of Apple iPhone 16 Plus) में Apple का A18 चिपसेट मौजुद है और ये Apple इंटेलिजेंस के फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। आईफोन का 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले भी मिलता है। इसके साथ ही iPhone 16 Plus  IP68 रेटिंग के साथ मिलता है। 

 

आईफोन 16 Plus  का कैमरा सैटअप 


आईफोन 16 Plus (iPhone 16 Plus Camera Setup)  के डिवाइस में एल्युमिनियम फ्रेम है और क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी के अनुसार, आईफोन का ये हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक भी ऑफर करता है। कैमरा सैटअप की बात करें तो इस फोन में 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस कैमरा मौजुद है। इसके साथ ही डिवाइस के फ्रंट 12MP का कैमरा मौजुद है, जो सिल्फी के लिए एकदम सही है।