Old Bike Sale : पुरानी बाइक में कौनसी कंपनी दिलाती है सबसे ज्यादा कीमत, जानें पूरी डिटेल्स
Old Bike Sale : आज के समय में पुरानी बाइक बेचते वक्त सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि किस कंपनी की बाइक सबसे ज्यादा कीमत दिलाती है। भारत में कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिनकी बाइक्स सेकेंड-हैंड मार्केट में भी तेजी से बिक जाती हैं...पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Old Bike Sale) आज के दौर में बाइक या स्कूटर खरीदते समय लोग सिर्फ कीमत और माइलेज पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि यह भी देखते हैं कि भविष्य में उसे बेचने पर कितनी अच्छी कीमत मिल पाएगी। इसे रीसेल वैल्यू कहा जाता है।
भारत में कुछ दोपहिया वाहन ऐसे हैं जिनकी सेकेंड-हैंड मार्केट (second hand market) में हमेशा मांग रहती है, इसलिए उनकी कीमत जल्दी नहीं गिरती। यहां आज हम आपको कुछ टू-व्हीलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी रीसेल वैल्यू काफी अच्छी है-
Hero Splendor-
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Hero Splendor का आता है, जो रीसेल वैल्यू के मामले में हमेशा आगे रहती है। यह बाइक लंबे समय से भरोसेमंद मानी जाती है और इसका मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम होता है। यही वजह है कि लोग इसे पुरानी होने पर भी खरीदना पसंद करते हैं और 2-3 साल बाद भी इसकी कीमत अच्छी मिल जाती है।
Honda Activa-
इसके अलावा दूसरा टू-व्हीलर Honda Activa है, जो रीसेल वैल्यू के मामले में काफी मजबूत मानी जाती है। यह स्कूटर लगभग हर घर में इस्तेमाल होता है और इसकी भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण सेकेंड-हैंड मार्केट में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। यही वजह है कि पुराना होने के बाद भी इसकी कीमत ज्यादा नहीं गिरती।
Honda Shine-
लिस्ट में तीसरा नाम Honda Shine बाइक का है, जिसे शानदार माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए पसंद किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह शहर की रोजमर्रा की सवारी और लंबी दूरी दोनों के लिए उपयुक्त है। इसी वजह से सेकेंड-हैंड मार्केट में भी इसके खरीदार आसानी से मिल जाते हैं।
Bajaj Platina-
इसके अलावा अगला नाम Bajaj Platina का है। यह बाइक खासतौर पर बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है और रोजाना अप-डाउन करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। कम खर्च, मजबूत बनावट और आसान मेंटेनेंस (maintenance) की वजह से सेकेंड-हैंड मार्केट में भी इसकी रीसेल वैल्यू (resale value) अच्छी बनी रहती है।