Porsche Cayenne S Electric: जर्मन कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कार आई सामने, 16 मिनट में हो रही 80% चार्ज
Porsche Cayenne S Electric - जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता Porsche ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को पेश कर दिया है। यह कार शानदार परफॉर्मेंस के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। खास बात यह है कि यह सिर्फ 16 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जिससे इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों की चिंता काफी हद तक कम हो सकती है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Electric Cars) जर्मनी की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता Porsche ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV केयेन का नया मॉडल पेश किया है। इसे Cayenne S Electric नाम दिया गया है। यह कार सिर्फ 16 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है और फुल चार्ज में यह 653 किमी तक की रेंज देती है।
यह कार उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार रहते हुए भी पॉर्श की दमदार स्पीड और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं। इस नए मॉडल को बेस वेरिएंट इलेक्ट्रिक केयेन (Cayenne) और सबसे पावरफुल टर्बो वर्जन के बीच पोजिशन किया गया है। आइए इसके फीचर्स और खासियतों को विस्तार से समझते हैं।
जबरदस्त पावर और शानदार रफ्तार-
- इस SUV में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं, जो इसे ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) बनाती हैं। एक मोटर आगे की तरफ लगी है और एक पीछे की तरफ।
- Porsche ने अपनी स्पोर्ट्स कार की विरासत को इस इलेक्ट्रिक SUV में भी पूरी तरह बरकरार रखा है। इसमें लगी पावरफुल मोटरें इतनी दमदार हैं कि एक्सेलेरेटर दबाते ही गाड़ी तेजी से रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार मात्र 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।
सुपरफास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज-
- यह कार सुपरफास्ट चार्जिंग (superfast charging) को सपोर्ट करती है। इसमें बेहद एडवांस 800-वोल्ट का इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिया गया है, जिसकी वजह से बैटरी कम समय में तेजी से चार्ज हो जाती है। यही तकनीक इस इलेक्ट्रिक SUV को लंबी दूरी और तेज चार्जिंग के मामले में खास बनाती है।
- अगर आप किसी हाई-पावर स्टेशन (high-power station) पर इस कार को चार्ज करते हैं, तो इसकी बैटरी 16 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।
- यह कार एक बार में 653 Km तक का सफर तय कर सकती है। इसे आप लंबी ट्रिप्स पर भी बिना डरे ले जा सकें।
एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज-
- तेज गाड़ी चलाने पर अक्सर मोटर गर्म हो जाती है, लेकिन पॉर्श ने इसके लिए डायरेक्ट ऑयल-कूलिंग सिस्टम दिया है। इससे मोटर का तापमान सही रहता है और गाड़ी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के आराम से चलती है।
- इसमें सिलिकॉन-कार्बाइड सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी (Silicon-Carbide Semiconductor Technology) वाले इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल हुआ है, जो बैटरी की बिजली को बहुत कम बर्बाद करते हैं और ज्यादा रेंज देते हैं।
डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर-
- इसे कार को बाकी मॉडल्स से अलग दिखाने के लिए खास डिजाइन वाले पहिये (एयरोडायनामिक्स व्हील्स) दिए गए हैं।
- कार में अंदर की तरफ आपको बेहतरीन क्वालिटी का लेदर, बड़ी डिजिटल स्क्रीन्स (digital screens) और अपनी पसंद के हिसाब से रंग चुनने की सुविधा मिलती है।
सड़कों पर मजबूत पकड़ और कंट्रोल-
ड्राइविंग एक्सीरियंस (Driving Experience) को बेहतर बनाने के लिए कार में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें टॉर्क वेक्टरिंग (Torque Vectoring) सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम मोड़ पर गाड़ी को पलटने या फिसलने से बचाता है और टायर की पकड़ मजबूत रखता है।
- कार में पावरफुल ब्रेक्स (powerful breaks) दिए गए हैं जो कम दूरी पर भी कार को सुरक्षित तरीके से रोक सकते हैं और बेहतरीन कंट्रोलिंग (controlling) प्रदान करते हैं। इसका सस्पेंशन इतना एडवांस (advance) है कि गड्ढों का पता ही नहीं चलता।