62,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G का Harry Potter Edition, जानें फीचर्स
HR Breaking News (Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition) नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। रियलमी कंपनी की तरफ से भी मोबाइल फोन की बढ़ रही डिमांड के बीच एक बड़ा तहलका कर दिया गया है। Realme ने Realme 16 Pro 5G का नया Harry Potter Edition भारत और दूसरे देशों में लॉन्च कर दिया है।
इस फोन को खासकर Harry Potter पसंद करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। इस मोबाइल फोन में मिलने वाले फीचर्स बिल्कुल रियलमी 16 प्रो 5G जैसे हैं लेकिन इसके लुक और सॉफ्टवेयर में Harry Potter का खास जादू दिखाई दे रहा है। आइए जानते है इस फोन की कीमत और इसके अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से-
इतनी है इस फोन की कीमत....
Realme 16 Pro 5G Harry Potter edition कि भारतीय बाजार में कीमत की बात की जाए तो वह कंपनी द्वारा 62999 रुपए रखी गई है और यह फोन सिर्फ एक वेरिएंट में आएगा जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस मैजिक ब्राउन कलर में फ्लिपकार्ट और देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा (Realme 16 Pro 5G Harry Potter edition) जा सकेगा।
इस नए फोन की खास बात यह है कि इसके साथ Harry Potter फैंस को सिर्फ स्मार्टफोन ही नही बल्कि एक खास कलेक्टिबल पैकेज भी मिलेगा। इसकी पैकेजिंग पूरी तरह Hogwarts थीम पर है। बॉक्स में Hogwarts का एडमिशन लेटर, ट्रेन टिकट, Hogwarts Crests वाले बुकमार्क, कैरेक्टर पोस्टकार्ड और Hogwarts लोगो वाला खास फोन कवर मिलेगा। इसके अलावा एक खास फोन पिन भी दिया जाएगा। ये सभी चीजें इस एडिशन को Harry Potter फैंस के लिए और भी खास बनाती हैं।
इसका बैक पैनल है बेहद खास
इस फोन के पीछे ब्राउन लेदर फिनिशिंग दी गई है जबकि रेयर पैनल पर Argyle टेक्सचर मिलता है जो Wizards Chess से इंस्पायर्ड है। पीछे के पैनल पर बीच में Hogwarts Crest और Harry Potter की ब्रांडिंग दी गई है। इस फोन का कैमरा मॉडल भी काफी ज्यादा खास है और इसका डिजाइन हैरी पॉटर के प्यारे उल्लू Hedwig के आधार पर है। इस फोन के कैमरा लेंस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह Hedwig की आंखों जैसे दिखाई देते हैं।
Harry Potter थीम से बदलेगा पूरे फोन का लुक (Harry Potter theme)
इस फोन के अंदर भी Harry Potter का पूरा जादू देखने को मिलेगा और इसमें Harry Potter की टीम भी दी गई है जिसमें क्रेस्ट डिजाइन वाले 3D icon दिखाई दे रहे हैं। Theme Store का आइकन Sorting Hat जैसा नजर आता है, जबकि कैलकुलेटर वाली ऐप के लिए Platform Nine and Three Quarters वाला निशान दिया जा रहा है। इन सबके अलावा कंपनी की तरफ से Hogwarts थीम वाले वॉलपेपर भी दिए जा रहे हैं। Harry Potter वाली थीम के कारण पूरे फोन के लुक में बदलाव देखने को मिल रहा है।
Realme 16 Pro 5G Harry Potter edition के फीचर्स (Features of the Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition)
| फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले |
| स्क्रीन 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट |
| पिक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक |
| 4nm प्रक्रिया पर बना MediaTek dimensity 7300 Max 5G चिपसेट |
| ग्राफिक के लिए ArmMali G615GPU |
| धूल और पानी से बचाने के लिए ip66, ip68, ip69 और ip69K की रेटिंग |
| 200 MP का कैमरा |
| 8mp का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी |
| फ्रंट कैमरा 50 mp |
| 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली इसमें 7000 mAh की Titan की बैटरी |