royal enfield classic 350 हुई महंगी, कंपनी ने बढ़ाई कीमत, देखें प्राइस लिस्ट
HR Breaking News (royal enfield classic 350) रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखा जाता है और यह कंपनी की सबसे जयादा बिकने वाली बाइक है। रॉयल एनफील्ड कंपनी की ओर से देशभर में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली रॉयल मोटरसाइकिल क्लासिक 350 की कीमतों (Royal Motorcycles Classic 350 Prices) में बढ़ौतरी की गई है। चलिए खबर में जानते हैं कि इस बाइक की कीमत में कितना इजाफा किया है।
9 कलर वेरिएंट्स पर बढ़ी इतनी कीमतें
कंपनी की ओर से क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350 Price Increased) के सभी 9 कलर वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। अब क्लासिक 350 बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Classic 350 bike price) 1.89 लाख रुपये के आस-पास हो गई है। वहीं, इस बाइक के टॉप वेरिएंट्स की कीमत 2.26 लाख रुपये हो गई है।
Redditch रेड की कीमतों में हुई इतनी बढ़ौतरी
बता दें कि कंपनी की ओर से बेस मॉडल रेडडिच रेड से लेकर फ्लैगशिप एमराल्ड और सिग्नेचर व्हाइट वेरिएंट्स तक पर नई कीमतों (Signature White Variants Prices) को जारी किया है। Redditch रेड की कीमतों में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये हो गई है।
किन वैरिएंट्स की कीमतों में कितनी हुई बढ़ौतरी
इसके साथ ही मद्रास रेड की कीमतों (Madras Red prices) में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसकी कीमतों में 1.96 लाख की बढ़ौतरी हुई है। इसके अलावा Medallion ब्रांज में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 2.01 लाख रुपये के पास हो गई है। इसके अलावा Commando Sand में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कीमतें 2.12 लाख रुपये हो गई है।
इसके साथ ही Gorkha एडिशन की कीमतों में 1,000 का इजाफा हुआ है और इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 2.12 लाख रुपये हो गई है। गन ग्रे व Stealth Black की कीमतों (Stealth Black prices) में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है और इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 2.21 लाख रुपये हो गई है। Emerald व सिग्नेचर वाइट की कीमतों (Signature White prices) में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद कीमतें 2.26 लाख रुपये हो गई है।
इंजन या फीचर्स पहले की तरह बरकरार
बता दें कि वैसे तो मैकेनिकल तौर पर बाइक में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले जैसे ही समान स्पेसिफिकेशन के साथ आती है। इसमें 349cc का सिंगल-सिलेंडर J-सीरीज इंजन ऑप्शन मिलता है, जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क को जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से कनेक्ट किया गया है।
साथ ही इसमे डुअल-चैनल ABS वेरिएंट्स (Dual-Channel ABS Variants) में पूर्व में मौजूद असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे कई फीचर्स हैं। हालांकि, बेस रेडडिच रेड में ये फीचर्स मौजूद नहीं है।
किन बाइकों से सीधी होगी क्लासिक 350 की टक्कर
बाइक की कीमतों में यह बढ़ौतरी उस समय में हुई है, जब भारतीय 350cc सेगमेंट (350cc segment Bikes) में कंप्टिशन काफी बढ़ गया है। हाल ही में ट्रायम्फ ने अपनी Bonneville T4 को 2.55 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया है और Bonneville T40 को 2.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत (Bonneville T40 Price) में पेश किया गया है।
इसके साथ ही क्लासिक 350 को होंडा CB350, जावा 350 और जावा 42 FJ जैसी बाइकों से कड़ी टक्कर मिल रही है।