आ गई गर्मी, अब Split AC और Window AC में से कौन सा खरीदें, जानें पूरी डिटेल्स

Best Air Conditioner : फरवरी में ही गर्मी का आगमन हो चुका है। इस बार हालात को देखकर लग रहा है कि पारा हाई रहने वाला है। जून वाली गर्मी तो अप्रैल में ही आती दिख रही है। ऐसे में गर्मी के मौसम में एसी की आवश्यकता पड़ने ही वाली है। किस प्रकार का एसी खरीदना चाहिए, यह भी एक विचारणीय विषय है।  
 

HR Breaking News (Split AC vs Window AC) गर्मी के मौसम में लोगों के लिए एसी बहुत आरामदायक रहता है। अब एसी ऑफिस तक ही नहीं, घरों की भी जरूरत बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में भी एसी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। आप भी एसी खरीदना चाह रहे हैं तो पहले जान लें विंडो एसी या स्पलिट एसी में से कौनसा खरीदा जाए। 

कीमत में भी होता है अंतर


एसी को सेलेक्ट बाद में करें, सबसे पहले तो आप इनकी कीमतों (Air Conditioner price) के बारे में जान लें। दोनों ही प्रकार की एसी में कीमत सबसे अहम भूमिका निभाती है। विंडोज एसी की कीमत काफी कम होती है, जबकि स्पिल्ट एसी की कीमत (split ac price) विंडोज के मुकाबले ज्यादा होती है। अगर आप कम बजट में एसी लेना चाहते हैं तो आपको विंडोज एसी ही लेना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपका बजट ज्यादा है तो घर में कम तोड़फोड़ करना चाहते हैं तो इसके लिए स्पिल्ट एसी पर विचार कर सकते हैं।

एसी लगाने के लिए स्पेश है जरूरी


एसी आप ले रहे हैं तो घर में कहां लगाएंगे, यह बात भी जरूरी है। विंडोज एसी (Windows AC space) और स्पिल्ट एसी में दूसरा बड़ा अंतर स्पेस की जरूरत का है। विंडोज एसी लगाने के लिए ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है। जबकि स्पिल्ट एसी (Split AC space)के लिए विंडोज की तुलना में बेहद कम स्पेस की जरूरत होती है।

बिजली खप्त में कौनसा बेहतर


विंडोज एसी में और स्पलिट एसी में बिजली की खपत (Power Consumption in Windows AC) लगभग एक समान मात्रा में होती है। इस एसी पर मिलने वाली बिजली की खपत स्टार रेटिंग पर डिपेंड  करती है। बता दें कि 1 स्टार एसी में बिजली खपत (electricity consumption)अधिक होती है, जबकि 5 स्टार एसी में बिजली की खपत कम होती है। इसके साथ ही इनवर्टर एसी में भी बिजली की बचत होती है।

आपको साउंड से प्रोबलम है तो कर लें तुलना


दोनों एसी के बीच डिफरेंस साउंट का भी है। स्पिल्ट एसी की तुलना में विंडोज एसी ज्यादा आवाज (windows ac sound) करता है। विंडोज एसी में इनर ब्लोअर और कंप्रेसर एक ही यूनिट्स होता है, जबकि स्पिल्ट एसी में ऐसा नहीं होता है, इसलिए विंडोज एसी के मुकाबले वह कम आवाज करती है।

कौनसा AC करेगा ज्यादा कुलिंग


कूलिंग के लिहाज से एसी की कैपिसिटी या फिर कूलिंग कैपिसिटी (Windows AC Cooling Capacity) उसकी टोनेज पर डिपेंड करती है। स्पिल्ट एसी (Split AC Cooling Capacity) को घर में ऊपर की तरफ लगाया जाता है और इसे ज्यादा स्पेस को ठंडा रखने के लिए तैयार किया जाता है, जबकि विंडोज एसी छोटे कमरे में बेहतर कूलिंग देता है। स्पलिट एसी की कुलिंग भी अच्छी होती है। कुलिंग दोनों में बराबर ही होती दिखती है।