2022 में बंद हुई धांसू SUV फिर होगी लॉन्च, Hyundai क्रेटा, Maruti ग्रैंड विटारा, Tata सिएरा, Kia सेल्टोस को देगी टक्कर

Renault Cars : भारतीय कार बाजार में कई ऐसी गाड़ियां रही हैं जो कुछ समय चलने के बाद कंपनी द्वारा बंद कर दी गई। रीनॉल्ट कंपनी की भी एक ऐसी ही SUV है जो 2022 में बंद हुई थी, लेकिन वह अब दोबारा से लॉन्च होने वाली है। आपको बता दे की रीनॉल्ट कंपनी की यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा सिएरा और किया सेल्टोस जैसी कोई बड़ी-बड़ी गाड़ियों को टक्कर देने वाली है। आइए खबर में जानते हैं आज लांच होने वाली इस गाड़ी से जुड़ी पूरी जानकारी।
 

HR Breaking News : (Renault duster) गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड के बीच कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार नए-नए वेरिएंट (Renault duster new car) के हिसाब से गाड़ियों को भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। रीनॉल्ट कंपनी की भी एक गाड़ी जिसे भारतीय बाजार में साल 2012 में लॉन्च किया गया था, 2022 में इस गाड़ी को कंपनी की तरफ से बंद कर दिया गया था। हम बात कर रहे हैं रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी डस्टर की, उस समय यह गाड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी और आज गाड़ी को भारतीय बाजार में दोबारा से लॉन्च (2026 Renault Duster Launched) किया जा रहा है।


नई जनरेशन की डस्टर को पहली बार 2026 के गणतंत्र दिवस पर सामने लाया गया था। रीनॉल्ट कंपनी की इस नई एसयूवी में पहले से काफी ज्यादा एडवांस लेवल के फीचर दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से इस एसयूवी की प्री बुकिंग पहले से ही 21000 रुपये (New Renault Duster India price) में शुरू हो चुकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई जनरेशन डस्टर की डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू हो जाएगी। आइए जानते है इस कार में मिलने वाले फीचर्स (New Renault Duster) से जुड़ी जानकारी।

 


बाहरी डिजाइन की बात करे तो...


नई जनरेशन डस्टर (New Generation Duster) पहले जैसी मजबूत और ऊंची दिखती है, लेकिन अब इसका डिजाइन ज्यादा नया और तेज है। आगे की तरफ बड़ी ग्रिल है, जिस पर Duster का बड़ा नाम लिखा है। इसमें नई LED हेडलाइट्स और DRL लाइट्स हैं, जो इंडिकेटर का भी काम करती हैं। आगे बंपर में सिल्वर फिनिश और छोटे-छोटे LED फॉग लैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ भारत वाले मॉडल में एक लंबी LED टेल लाइट है, जो दूसरे देशों में नहीं मिलती। इसके अलावा C-शेप लाइट्स, ऊपर छोटा स्पॉइलर, पीछे वाइपर-वॉशर और काले बंपर पर सिल्वर डिजाइन भी मिलता है।


कार के अंदर के डिजाइन की बात करे तो.... 


नई जनरेशन डस्टर के अंदर का डिजाइन (Interior design of the new-gen Duster) ड्राइवर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फाइटर जेट जैसा लगता है। डैशबोर्ड लेयर वाला है और इसमें Y-शेप के एसी वेंट हैं। भारतीय मॉडल में सीट, डैशबोर्ड और दरवाजों पर लेदर जैसा मटेरियल है, जिसमें काला रंग, अलग सिलाई और हल्का हरा डिजाइन दिया गया है। इसमें तीन-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और बीच में ऊंचा कंसोल है, जिसमें छोटा गियर दिया गया है। काम की चीजों में स्लाइड होने वाला आर्मरेस्ट, बड़े डोर पॉकेट, पीछे कपहोल्डर और 518 लीटर का बड़ा बूट मिलता है। कम्फर्ट के लिए सनरूफ, ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड टेलगेट और आगे की सीटें इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड होने वाली मिलती हैं।

 


फीचर्स की बात करे 


नई पीढ़ी की डस्टर में आधुनिक तकनीकी का खास उपयोग (Features Of New Duster) किया गया है। नई डस्टर में 10.1 इंच की टच स्क्रीन मिलती है जिसमें वायरलेस एप्पल कार प्ले तथा एंड्राइड ऑटो जैसे सपोर्ट मिल रहे हैं। नेविगेशन और वाहन की जानकारी के लिए इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा रहा है। वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा के साथ इसमें एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम Arkamys साउंड सिस्टम शामिल हैं। इसमें OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट का भी सपोर्ट होगा। 


इंजन और पावर कुछ ऐसे है


नई पीढ़ी की डस्टर भारत में सिर्फ पेट्रोल इंजन (New Duster Engine) के साथ आएगी। इसमें डीजल या 4x4 (ऑल-व्हील ड्राइव) नहीं मिलेगा। बेस मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 100bhp पावर और 160Nm टॉर्क देगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियर मिलेगा। ऊपर वाले मॉडल में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 163hp पावर और 280Nm टॉर्क देगा। 
नई डस्टर में मैनुअल या ऑटोमैटिक गियर दोनों मिलेंगे। सबसे खास मॉडल हाइब्रिड होगा। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी होगी। कंपनी के अनुसार, शहर में यह कार ज्यादा समय (लगभग 80%) इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। नई पीढ़ी की डस्टर कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों जैसे Hyundai creta, Maruti Grand vitara, Tata Sierra तथा  Kia Seltos आदि कारों को टक्कर देने वाली है।


सेफ्टी फीचर्स भी दमदार


नई पीढ़ी की डस्टर (Renault Duster) को भारत की सड़कों के हिसाब सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए बनाया गया है। नई डस्टर में पहली बार एडवांस ड्राइवर मदद सिस्टम (ADAS) मिलेगा। इसमें ऐसे फीचर हैं जैसे अपनी स्पीड अपने आप कंट्रोल करना, लेन में गाड़ी रखना, जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक लगाना और ट्रैफिक साइन पहचानना। सेफ्टी (Renault Duster Safety Features) के लिए इसमें 6 एयरबैग, गाड़ी को संतुलित रखने वाला सिस्टम, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर चेक करने वाला सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ढलान पर कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।