{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सेफ्टी फीचर्स के मामलें में टॉप है Maruti से लेकर TATA की ये कार, चेक करें लिस्ट

Safest Cars India : आज के जमाने में गाड़ी खरीदते वक्त अब लोग ने केवल माइलेज, डिजाइन और उसके फीचर्स के बारे में जानना पसंद करते हैं बल्कि सेफ्टी फीचर्स की जानकारी लेना काफी अहम मानते हैं। इसी वजह से भारतीय बाजार में उन कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है जिनमें कंपनी की तरफ से मजबूत बॉडी के साथ शानदार सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स तक कई कंपनी ऐसी है जो अपनी गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स पर काफी ज्यादा ध्यान दे रही है। चलिए जान लेते हैं सेफ्टी फीचर्स के मामले में टॉप कारों की लिस्ट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Safest Cars India) हर रोज बढ़ रही दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए आजकल कंपनियों की तरफ से गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहक भी उस गाड़ी को खरीदने में प्राथमिकता देते हैं जिसमें सेफ्टी फीचर्स काफी ज्यादा मिलते है। फिलहाल भारतीय ऑटो मार्केट में कई ऐसी गाड़ियां मौजूद है जिनमें कंपनियों द्वारा शानदार डिजाइन के साथ-साथ सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। मारुति सुजुकी कंपनी से लेकर टाटा कंपनी तक की कई कारें मजबूत सेफ्टी पैकेज की वजह से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। चलिए जान लेते हैं फिलहाल भारतीय बाजार में मौजूद से सेफेस्ट कारों (Safest Cars India 2026) के बारे में विस्तार से।

 


Maruti Suzuki Victoris


सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी विक्टोरियस ने भी काफी मजबूत पकड़ बनाई है। BNCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी ने एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 31.66 / 32 अंक हासिल किया जबकि चाइल्ड सेफ्टी में इसने 43/49 अंक मिले। खास बात यह है कि दोनों ही कैटेगरी में विक्टोरियस को फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.50 लाख रूपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपए (Maruti Suzuki Victoris Price) तक जाती है।


Kia Seltos


Kia Seltos भी उन SUVs में शामिल है जिन्हें सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत माना जा रहा है। BNCAP टेस्ट में इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 31.70/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 45/49 अंक मिले हैं। गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं सेल्टो की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से 21.82 लाख रुपए तक है।

 


Mahindra BE6


 इलेक्ट्रिक SUVकी बात करी जाए तो महिंद्रा BE6 भी सेफ्टी के मामले में काफी बढ़िया नजर आ रही है। BNCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को एडल्ट सेफ्टी में 3 1.97/3 तो अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक मिले। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते इसे दोनों कैटेगरी में फाइव स्टार रेटिंग मिली है और इसकी कीमत BaaS प्लान के साथ 11.45 लाख रुपए से 27.70 लाख रुपए तक है वहीं बिना BaaS प्लान के इसकी एक्स शोरूम कीमत 19.45 लाख रुपए (Mahindra BE6 Price) से शुरू होती है।


Mahindra XEV 9e


महिंद्रा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e ने भी क्रैश टेस्ट मे शानदार प्रदर्शन किया है। इसे एडल्ट सेफ्टी में पूरे 32/32 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक मिले है। सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होकर 31.25 लाख (Mahindra XEV 9e Price) रुपये तक जाती है।


Tata Harrier EV


सेफ गाडियों की इस लिस्ट में Tata Harrier EV भी अपनी मजबूत सेफ्टी के साथ जगह बनाने में कामयाब रही है। BNCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV ने एडल्ट सेफ्टी में 32/32 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक हासिल किए, इसका मतलब है कि सुरक्षा के मामले में इसने शानदार प्रदर्शन किया है। Harrier EV में 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे कई अहम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से 30.23 लाख रुपये (Tata Harrier EV Price) तक है।