Hero के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में है 4 राइडिंग मोड्स, सिंगल चार्ज में देता है 165 किमी की रेंज
HR Breaking News (Hero electric scooter) भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ रही है ऐसे में कंपनियों की तरफ से लगातार नए-नए मॉडल बाजार में उतारे जा रहे हैं। हीरो कंपनी की तरफ से भी काफी सारे दो पहिया वाहन भारतीय बाजार में पेश किए जा चुके हैं।
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं हीरो कंपनी के उस खास इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिसमें ड्राइविंग के चार मोड्स (Electric scooter driving modes) मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि हीरो कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 165 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर देता है। चलिए जान लेते हैं हीरो कंपनी के इस खास इलेक्ट्रिक स्कूटर (Special electric scooter) के बारे में विस्तार से।
हम बात कर रहे है HERO कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V2 की, Hero Vida V2 अपने शानदार फीचर्स, रिमूवेबल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के चलते एक आकर्षक ऑप्शन है। 90kmph की टॉप स्पीड और 7-इंच का TFT टचस्क्रीन के साथ आने वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर हर किसी को पसंद आ रहा है।
Hero Vida V2 की मोटर, बैटरी और रेंज (Motor of Hero Vida V2)
इस स्कूटर में 6kW की पीक पावर वाली PMSM मोटर दी गई है जो 25Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 3.94kWh की डुअल रिमूवेबल बैटरी मिलती है। इसे चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 55 मिनट लगते हैं। साथ ही, इसमें Eco, Ride, Sport और Custom जैसे चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
Hero Vida V2 फीचर्स (Hero Vida V2 Features)
Hero Vida V2 में 26 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, फ्रट डिस्क ब्रेक रियर ड्रम ब्रेक मिलता है, इसके अलावा 7-इंच टचस्क्रीन, GPS नेविगेशन, ब्लूटूथ, क्रूज कट्रोल, रिवर्स मोड जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।
Hero Vida V2 की कीमत (Hero Vida V2 Price)
कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खास फीचर्स (Features of the electric scooter) दिए गए है जिन्हे देखकर लगता है की इसकी कीमत काफी ज्यादा होगी लेकिन कंपनी की तरफ से Hero Vida V2 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,50,245 रखीं गई है। अच्छी रेंज, रिमूवेबल बैटरी और स्मार्ट फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।