TVS iQube ST : 212 किलोमीटर की रेंज देता है टीवीएस का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए क्या मिल रहे खास फीचर्स
HR Breaking News (TVS iQube ST) भारतीय बाजार में टीवीएस कंपनी की तरफ से एक से बढ़कर एक शानदार वाहन पेश किया जा रहे हैं। टीवीएस कंपनी के कई ऐसे खास इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं टीवीएस कंपनी के उसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो एक बार चार्ज करने पर 212 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। हम बात कर रहे हैं TVS iQube ST की, रोजाना इस्तेमाल के लिए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी ज्यादा बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि इसमें बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म हो जाता है और सबसे बड़ी बात है कि इसमें 32 लीटर का बड़ा अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। चलिए जान लेते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी पूरी जानकारी।
परफॉर्मेंस और रेंज (TVS iQube ST Range)
TVS iQube ST की टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह स्कूटर सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर यह 212 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है। इसमें Eco और Power दो राइडिंग मोड मिलते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह स्कूटर 10 डिग्री की चढ़ाई भी आसानी से चढ़ सकता है।
मोटर और पावर (TVS iQube ST Motor)
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है। इसकी रेटेड पावर 3kW और पीक पावर 4.4kW है। वहीं, इसमें 33Nm का रेटेड टॉर्क और 140Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग फीचर भी दिया गया है, जो ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा को वापस बैटरी में भेजने में मदद करता है।
बैटरी और चार्जिंग की बात करे तो... (TVS iQube ST Battery)
TVS iQube ST में 5.3kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह बैटरी IP67 रेटिंग के साथ आती है, जिससे इसे धूल और पानी से सेफ्टी मिलती है। 950W के 15A चार्जर से इसकी बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 6 घंटे 50 मिनट का समय लेती है।
वहीं, स्कूटर का कुल वजन 132 किलोग्राम है। इसमें 1301mm का व्हीलबेस, 157mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 770mm की सीट हाइट दी गई है, जिससे इसे चलाने और संभालने में सुविधा मिलती है।
सस्पेंशन, ब्रेक और फीचर्स भी दमदार (TVS iQube ST Features)
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ एडजस्टेबल हाइड्रोलिक ट्विन-ट्यूब शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, जो खराब रास्तों पर सफर को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं।
ब्रेकिंग के लिए इसमें 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 130mm का रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही, 12 इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो TVS iQube ST में 17.78mm का टचस्क्रीन डैशबोर्ड, स्मार्ट कनेक्टिविटी और 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें आप हेलमेट और रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रख सकते हैं।
कीमत (TVS iQube ST Price)
TVS कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात की जाएं तो TVS iQube ST की एक्स-शोरूम कीमत 1,75,384 रुपये (Ex-showroom price of TVS iQube ST) है। इसमें लंबी रेंज, दमदार मोटर और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए एक ऑप्शन बनाते हैं।