{"vars":{"id": "93802:4123"}}

upcoming ev cars in india 2026 : भारत में लॉन्च होंगी 5 नई ईलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स का मिलेगा विकल्प

upcoming ev cars in india 2026 : देश में इलेक्ट्रिक कारों का चलन लगातार बढ़ रहा है। सरकार की तरफ से भी इलेक्ट्रिक कारों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस मौके का फायदा कंपनियां भी उठा रही हैं और एक से बढ़कर एक एडिशन लॉन्च कर रही हैं। आने वाले दिनों में देश में 5 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज तक का सफर एक चार्जिंग में किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में- 
 

HR Breaking News (Upcoming ev cars India) देशभर में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड को देखते हुए कंपनियों ने इनका प्रोडक्शन तेज कर दिया है। इलेक्ट्रिक कारों को अब और भी अफॉर्डेबल बनाने की तरफ कंपनियां काम कर रही हैं। बाजार में धीरे-धीरे डीजल और पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक वहान रिप्लेस करते नजर आ रहे हैं। यूथ में भी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर काफी लोकप्रियता दिख रही है। इको फ्रेंडली कारों में लक्जरी एसयूवी से लेकर हर सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार आज के समय में बाजार में मौजूद है। भारतीय कार निर्माता भी इस मौके पर लगातार नई गाड़ियां उतार रहे हैं। आने वाले दिनों में कुछ और इलेक्ट्रॉनिक कार आने जा रही हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में-


टाटा लॉन्च करने जा रही tata Aeris ev (TATA EV Cars)


टाटा कंपनी की तरफ से एक और दमदार गाड़ी मार्केट में उतारी जाएगी। टाटा मोटर्स अब अपने टिगोर ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को नए एरिस नाम के साथ लॉन्च करेगा। इस गाड़ी को 25 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। यह डेली यूज के लिए बेहतरीन ऑपश्न सिद्ध हो सकती है।


गाड़ी में क्या कुछ मिलेगा tata iris ev

फ्रंट और रियर हिस्से में नए हेडलैम्प्स
नए बंपर
कनेक्टेड टेललैम्प्स
19 kWh और 24 kWh बैटरी पैक ऑप्शंस

Tata Safari EV त्योहारी सीजन में होगी लॉन्च


टाटा की तरफ से एक और गाड़ी अगले कुछ ही दिनों में लॉन्च की जा सकती है। इसकी कोई ऑफिसियल डेट तो नहीं आई है, लेकिन इसको लेकर उम्मीद यही है कि त्योहारी सीजन में यह लॉन्च हो जाएगी। इस 7 सीटर कार में कईं नए प्रीमियम इलेक्ट्रिकल फीचर्स मिलेंगे। 
 


Tata Safari EV कार के फीचर्स

कस्टमाइज्ड ग्रिल
एयरोडायनामिक व्हील्स
ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप 
पैनोरमिक सनरूफ
627 किमी तक की रेंज
65 kWh और 75 kWh बैटरी ऑपश्न
टॉप ट्रिम्स All-Wheel Drive ऑपश्न


Hyundai HE1i दिसंबर तक होगी लॉन्च


टाटा की इलेक्ट्रिक पंच को भी बाजार में टक्कर मिलने वाली है। इसको टक्कर ह्यूंदै की एचईवनआई दे सकती है। यह कार दिसंबर में लॉन्च हो सकती है। इसमें 300 किलोमीटर से अधिक की रेंज भी मिल सकती है। यह ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।  
 

Hyundai HE1i के फीचर्स
वेंटिलेटेड सीट्स
सनरूफ
ADAS टेक्नोलॉजी
नया स्टीयरिंग व्हील
42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक


Mahindra BE 07 2027 में हो सकती है लॉन्च


2027 में महिंद्रा भी ईलेक्ट्रिक सेक्टर में नई कार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से अपनी इलेक्ट्रिक सीरीज की मिड-साइज एसयूवी में Mahindra BE07 लॉन्च की जाएगी। इस बड़ी कार में काफी मॉर्डन फीचर्स भी मिलेंगे।  

Mahindra BE 07 में ये होंगे फीचर्स

ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप
फ्रेमलेस डोर्स
ग्लास रूफ
59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी विकल्प


 

JSW आईकार  V23 रफ एंड टफ लुक के साथ होगी लॉन्च


भारत में जेएसडब्ल्यू मोटर्स की तरफ से भी चेरी-बेस्ड आईकार V23 को लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन कुछ कुछ डिफेंडर जैसा भी मिल सकता है। इस कार की एक चार्जिंग में 500 से अधिक की रेंज हो सकती है। 

क्या मिलेंगे JSW में फीचर्स

क्या मिलेंगे JSW में फीचर्स

15.4-इंच टचस्क्रीन 
पैनोरमिक सनरूफ
बैटरी पैक
59.93 kWh (RWD) 81.76 kWh (AWD)