Validity Plan : सिम एक्टिव रखने की टेंशन होगी खत्म, मात्र 20 रुपये में उठाए लाभ
HR Breaking News : (SIM Validity Plan) मोबाइल फोन का उपयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बदल रहे जमाने के साथ-साथ रिचार्ज प्लान भी काफी ज्यादा महंगे होते जा रहे हैं। पहले जहां सस्ते में रिचार्ज मिल जाता था, अब वही प्लान महंगे हो गए हैं। कंपनियों की तरफ से अब महंगे रिचार्ज पर भी कम वैलिडिटी दी जा रही है। 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान भी अब करीब 300 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 150 रुपये से भी कम थी। ऐसे में अगर आप एक से ज्यादा सिम इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें चालू रखना काफी महंगा (Mobile Recharge Plan) पड़ता है।
मोबाइल सिम एक्टिव (mobile sim active) रखने के लिए हमें वैलिडिटी वाला प्लान करवाना पड़ता है जो की काफी ज्यादा महंगा पड़ता है, लेकिन अब आपको इस चीज की टेंशन नहीं होगी क्योंकि हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे ट्रिक के बारे में जिसे अपनाने के बाद आपके और 20 रूपये में महीने भर तक अपने नंबर को एक्टिव (SIM Validity Plan Offer) रख सकते हैं।
अब बंद नही होगा SIM
अब तक अगर आप हर महीने डाटा या कॉल वाला रिचार्ज नहीं करवाते तो एक समय बाद आपका SIM बंद हो जाता है, लेकिन अब TRAI के नई नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों (telecom companies) की तरफ से ग्राहकों को सिम एक्टिव रखने की सुविधा देनी पड़ रही है। अब अगर डेटा या कॉल वाला रिचार्ज नहीं भी करवाते हैं तो भी आपका सिम बंद नहीं होगा। आइए जानते हैं 20 रूपये वाले इस रिचार्ज से जुड़े नियम और शर्तों (Rules related to recharge) के बारे में विस्तार से।
इस तरह काम करेगा 20 रुपये वाला रिचार्ज
TRAI की तरफ से सिम कार्ड को लेकर नहीं नियम बनाए गए हैं, जिनके साथ अगर कोई यूजर 90 दिनों तक अपने सिम का उपयोग नहीं करता है तो कंपनी की तरफ से सिम को अस्थाई रूप से डीएक्टिवेट की कर दिया जाता है।
अगर इस अवधि के बाद भी आपके खातें में 20 रुपये या उससे ज्यादा बैलेंस है, तो कंपनी अपने आप 20 रुपये काटकर आपके सिम को अगले 30 दिनों के लिए चालू रख देती है।
यह प्रोसेस तब तक चलता रहता है, जब तक आपके अकाउंट में कम से कम 20 रुपये बने रहते हैं। जैसे ही बैलेंस 20 रुपये से कम हो जाता है, सिम अपने आप बंद (Way to activate mobile sim) हो सकता है। अगर सिम बंद हो जाए, तो भी आप 15 दिनों के अंदर 20 रुपये का रिचार्ज करके उसे फिर से एक्टिव कर सकते हैं। इस तरह आप हर महीने सिर्फ 20 रुपये का रिचार्ज करके पूरे साल अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं।
ध्यान रखें, इस रिचार्ज में SMS, कॉल और Net नहीं मिलते—इनका चार्ज आपके बैलेंस से ही कटेगा। यह नियम AIRTEL, JIO, VI और BSNL सभी पर लागू होता है।