Vivo करने जा रहा एक और शानदार फोन लॉन्च, कीमत भी होगी काफी कम

Vivo - Vivo भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन किफायती कीमत में पेश किया जाएगा और कंपनी इसे यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बता रही है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है...आइए नीचे खबर में जान लेते है इस फोन की कीमत-

 

HR Breaking News, Digital Desk- Vivo भारत में जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च (vivo new smart phone launch) करने जा रही है, जिसका नाम Vivo T5x 5G होगा। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा। इसकी लॉन्चिंग 17 मार्च को भारत में तय की गई है। यह फोन बीते साल लॉन्च हुए Vivo T4x 5G का अपग्रेड वर्जन होगा।

Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। बेहतर और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस पावरफुल प्रोसेसर की मदद से स्मार्टफोन तेज स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव देने में सक्षम होगा।

23 हजार रुपये से कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस-

कंपनी का दावा है कि 23 हजार रुपये से कम कीमत में यह सबसे फास्ट स्मार्टफोन (fast smartphone) होगा। बेंचमार्क टेस्ट AnTuTu पर इस हैंडसेट ने करीब 10 लाख का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस को दिखाता है।

दो कलर और तीन मॉडल होंगे लॉन्च- 

टीजर में रिवील हुआ है कि यह हैंडसेट दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जो ग्रीन और व्हाइट कलर हैं। इसको तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जो 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल उपलब्ध होंगे।

टीजर से पता चलता है कि इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप (Dual rear camera setup on the back panel) मिलेगा। साथ ही इसमें एक ऑरा लाइट भी होगा, जो रिंग के आकार की होती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने कैमरा सेंसर की जानकारी शेयर नहीं की है।

मिली ये IP रेटिंग-

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाया है। इसके लिए Vivo T5x 5G को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है,  यह फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देता है।

 इन स्टोर्स पर Vivo करेगा सेल-

Vivo का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक इसे देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे।