Vivo ने लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Vivo T5x 5G Features : अगर आप वीवो का कोई स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अब हाल ही में कंपनी ने भारतीय टेक बाजार में 7200mAh बैटरी वाला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन (Vivo T5x 5G Features) में कई तगड़ फीचर्स मिलने वाले हैं। खबर में जानिए Vivo के इस स्मार्टफोन के बारे में-
 

HR Breaking News (Vivo T5x 5G) वीवो कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च किए जा  रहे हैं। अब हाल ही में कंपनी ने वीवो के एक नए  मॉडल को लॉन्च कर दिया है। जानकारी के अनुसार ये फोन दमदार फीचर्स से लैस होने वाला है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि वीवो (Vivo T5x 5g Launched) के इस स्मार्टफोन में कौन-कौन सी खूबियां मिलने वाली है।

Vivo T5x 5G हुआ लॉन्च
 

वीवो कंपनी की ओर से Vivo T5x 5G को लॉन्च (Vivo T5x 5G launched)  कर दिया गया है। वीवो के इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, आईपी69 प्लस रेटिंग, मिलिट्री ग्रैड प्रोटेक्शन, एआई फीचर्स मिलने वाले हैं। इस फोन में 7200 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी। 

Vivo T5x 5G की कीमत
 

अगर कीमतों की बात करें तो  इस हैंडसेट के 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत (Vivo T5x 5G Price ) 18,999 रुपए के आस-पास है। इसके साथ ही  8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और 8 GB RAM औऱ 256 GB वेरिएंट का भाव 22999 रुपए के आस-पास होगा। वीवो के इस स्मार्टफोन की बिक्री 24 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी।

कार्ड के जरिए मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट 
 

अगर आप इस फोन (Vivo T5x 5G) को खरीदने के लिए एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक और यूपीआई का यूज करते हैं तो इस फोन पर आपको 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई, जियो के 1199 रुपये वाले प्लान की खरीददारी पर 6 महीने के लिए 10 ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस का फायदा भी मिलेगा।

Vivo T5x 5G क्लर ऑप्शन
 

क्लर ऑप्शन की बात करें तो आप इस फोन को साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर रंग (Vivo T5x 5G color options) में खरीद सकते हैं। इस प्राइस रेंज में वीवो  के इस फोन की सीधी टक्कर MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, OPPO K13 5G, MOTOROLA g67 power 5G आदि से होगी।


 

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन
 

वीवो के इस स्मार्टफोन (Vivo T5x 5G Specifications) में 6.76 इंच फुल एचडी प्लस स्क्रीन मौजूद है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट औऱ 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो ब्रैंड के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर का यूज किया गया है। इसका एंटूटू स्कोर 1 मिलियन से अधिक है। 


फोन के पिछले हिस्से में 50MP Sony IMX852 कैमरा सेंसर दिया गया है और साथ में 2MP डेप्थ कैमरा (Vivo T5x Camera Setup) सेंसर दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 7200mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।