Vivo ने लॉन्च किया नया 5G फोन, जबरदस्त बैटरी के साथ मिल रही अच्छी कैमरा क्वालिटी
HR Breaking News : (Vivo phone launch India) नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन का चलन भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों के बीच बढ़ रहे आपसी मुकाबलें की वजह से भी लगातार नए-नए मोबाइल फोन बाजार में उतारे जा रहे हैं। वैसे तो भारतीय बाजार (Vivo latest 5G phone) में इन दिनों कई ऐसी कंपनियां है जिनके स्मार्टफोन लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं लेकिन बात की जाए वीवो कंपनी की तो यह कंपनी पिछले कई सालों से जबरदस्त फीचर्स वाले मोबाइल फोन लॉन्च करके ग्राहकों के दिलों को लूट रही है। वीवो कंपनी की तरफ से अभी एक और नया मोबाइल फोन लॉन्च (Vivo new smartphone launch) किया गया है। कंपनी की तरफ से इस फोन को Vivo Y51 Pro 5G नाम दिया गया है।
वीवो का ये नया Y-सीरीज स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर जल्द ही खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट और दो रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। आइए खबर में जान लेते है इस फोन के फीचर्स के बारे (Vivo Y51 Pro 5G specifications) में विस्तार से।
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत
Vivo कंपनी के हर एक मोबाइल को लोगों द्वारा बेहद प्यार दिया जा रहा है। Vivo Y51 Pro 5G की शुरुआती कीमत (Vivo Y51 Pro 5G price) 24,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। कंपनी की तरफ से 16 मार्च से पहले फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का विशेष कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
अगर इस स्मार्टफोन के फीचर्स (Vivo Y51 Pro 5G features) की बात करें तो इसमें 6.75-इंच का LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन मे करीब 83% NTSC कलर कवरेज मिलता है, जिससे कलर्स बेहतर नजर आते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
परफॉर्मेस (Vivo new phone with MediaTek chipset) के लिए फोन में 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek 7360 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। डिजाइन की बात करें तो इस हैंडसेट में कम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है। वहीं डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।
कैमरा डिटेल्स जाने तो वह भी है दमदार
फोटो उतारने के लिए फोन के पीछे दो कैमरे (Vivo Y51 Pro 5G Camera) दिए गए हैं। इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का मेन सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में f/2.05 अपर्चर के साथ 8MP का कैमरा मिलता है।
वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इस फोन से 4K क्वालिटी में वीडियो शूट किया जा सकता है। वहीं बैटरी के मामले में भी यह डिवाइस काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी (Vivo phone battery) दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग क सपोर्ट करत है।