Tata Punch EV में क्या हैं खास फीचर्स, जान लें कितनी है रेंज
Tata Punch EV - टाटा मोटर्स ने Tata Punch EV के फेसलिफ्ट वर्जन की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी आधुनिक अपडेट के साथ बाजार में आई है। आइए जानते हैं इस वर्जन में क्या बदलाव किए गए हैं और इसकी कीमत और बैटरी रेंज कितनी है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Tata Punch EV) भारत की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स अपने विभिन्न सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करती है। अब कंपनी ने Tata Punch EV के फेसलिफ्ट वर्जन की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसमें कौन से फीचर्स हैं, बैटरी और मोटर की क्षमता कितनी है और इसकी कीमत क्या है, हम इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch EV Facelift की डिलीवरी हुई शुरू-
टाटा मोटर्स ने पंच ईवी (Tata Motors launches Punch EV) के फेसलिफ्ट वर्जन को फरवरी 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
Tata Punch EV Facelift में क्या हैं फीचर्स-
निर्माता ने इस एसयूवी (SUV) में कई खास फीचर्स दिए हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी हेडलाइट्स, रियर कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, नए डिजाइन के 16 इंच अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (digital instrument cluster), ऑटो डिमिंग IRVM और सिंगल सनरूफ शामिल हैं।
जानें कितनी है रेंज-
टाटा मोटर्स ने फेसलिफ्ट Punch EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है। इसमें 30 kWh और 40 kWh की बैटरी दी गई है, जिससे अधिकतम रेंज 468 किलोमीटर तक हो सकती है। वाहन में 8,295 किलोवाट की पावर वाली मोटर लगी है और इसमें रीजन मोड के साथ विभिन्न ड्राइविंग मोड्स के विकल्प भी मौजूद हैं।
जानें कीमत-
टाटा मोटर्स ने पंच ईवी को 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये है। वहीं, BaaS (Battery as a Service) विकल्प के साथ इसे 6.49 लाख रुपये में उपलब्ध कराया गया है।