AC चलाने का क्या है सही तरीका, क्या साथ में चलाना चाहिए पंखा, जान लें बिजली बचाने की टिप्स

air conditioner का समय आ चुका है। गर्मी के मौसम में एसी की सर्विस करानी लोगों ने शुरू कर दी है। वहीं, कल हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर मौसम को सामान्य कर दिया है। फिर भी एसी का प्रयोग कई जगहों पर किया जा रहा है। एसी का सही तरीके से प्रयोग करना भी सबको नहीं आता है। चलिए जानते हैं इसी बारे में-

 

HR Breaking News (AC Tips) देश में गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। उत्तर भारत में अब एसी ऑन होने लगा है। एसी का इस्तेमाल करना सभी को मालूम नहीं है। इसी चक्कर में बहुत लोग गलत तरीके से एसी इस्तेमाल करते हैं, जिससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। चलिए समझते हैं इसे इस्तेमाल करने का आसान और अच्छा तरीका- 

 

 

एसी के साथ पंखा चलाना सही या गलत 


बहुत सारे लोगों के मन में सवाल आता है कि एसी के साथ पंखा चलाना सही है या गलत। एसी चलाने से बिजली का ज्यादा खर्च होता है या इससे बचत भी होती है। यहीं सवाल अक्सर पूछे जाते हैं, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो पंखा और एसी (Fan and AC) साथ में चलना ही फायदेमंद होता है।

इससे कमरे के अंदर ठंडी हवा ज्यादा जल्दी फैल जाती है और एसी को कम मेहनत करनी पड़ती है। आप सही तरीके से ऐसी की सेटिंग अपना कर अपना बिल कम कर सकते हैं और कुलिंग भी बेहतर ले सकते हैं। इसलिए जानते हैं बिजली बचाने का बेहतर तरीका- 


एसी पंखा साथ में चलाए तो क्या हो जाएगा 


एयर कंडीशनर (Air Conditioner) कमरे में चलता है तो कमरे को ठंडा करने का ही काम करता है। ठंडी हवा नीचे की ओर ज्यादा जाती है ऐसे में पंखा चलाया जाता तो ठंडी हवा कमरे में फैल जाती है। इससे कमरे का तापमान बैलेंस हो जाता है और हर कोने तक कुलिंग पहुंच जाती है। ऐसे में एसी कम पावर लेता है। इस वजह से एक्सपट्र्स का मानना है कि एसी के साथ पंखा चलाना सही सलाह है, लेकिन पंखा भी नॉर्मल स्पीड में ही चलना चाहिए। 

बिजली की बचत होगी क्या 


अब सवाल आता है कि दो उपकरण चल रहे हैं तो बिजली ज्यादा खर्च होगी या कम होगी। परंतु बिजली बहुत कम तो नहीं लेकिन पहले से कम खर्च होगी। क्योंकि पंखा बिजली (Electricity Uses) कम लेता है जबकि एसी में बिजली की खपत ज्यादा होती है। पंखा हवा को पूरे कमरे में फैलता है तो एसी का तापमान बढ़ाया जा सकता है। जैसे 24 से 26 डिग्री पर एसी चलाया जा सकता है। ऐसे में एसी कम लोड लेगा और इससे बिजली की बचत ही होगी। 

अच्छी कुलिंग के लिए क्या करना चाहिए 


अगर आपने अपने कमरे में एसी लगवा रखा है और उनका इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको अच्छी कुलिंग (AC Cooling Tips) के लिए आसपास एसी का तापमान रखना चाहिए। साथ में पंखे को मध्यम गति से चलाना चाहिए। ऐसे में ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाएगी। दरवाजे खीड़कियां अगर बंद कर लेते हैं तो ज्यादा लंबे समय तक कुलिंग रहेगी। 

पंखे का इस्तेमाल कब नहीं करना चाहिए 


ऐसा नहीं है कि जब भी आप एयर कंडीशनर (AC Tips) चलाएं तो पंख जरूर चलाएं। ऐसा जरूरी नहीं है क्योंकि अगर एसी की हवा ही पूरे कमरे में पहुंच रही है तो पंखे की आवश्यकता नहीं पड़ती और ज्यादा स्पीड में उस समय पंखा चलाया तो हवा का ही बैलेंस खराब कर देगा और पंखे की आवाज से परेशानी भी होगी ही। ऐसे में कमरे के आकार के हिसाब से पंखे का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।