वाट्सएप लेकर आ रहा नया प्राइवेसी फीचर, वाट्सएप वेब में भी नहीं दिखेगी प्राइवेट चैट
WhatsApp privacy feature : अपने यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए वाट्सएप एक नया प्राइवेसी फीचर्स लेकर आ रहा है। इसके आने से यूजर्स की प्राइवेसी चैट अब वाट्सएप वेब भी प्राइवेट चेट नहीं दिखेगी। चलिए आगे खबर में जानते हैं वाट्सएप के नए प्राइवेसी फीचर के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (WhatsApp privacy feature) : व्हाट्सएप पर निजी बातचीत करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी नया बदलाव करने जा रही है। एंड्रॉयड के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रिस्ट्रिक्टेड चैट फीचर (Restricted Chat Feature) की शुरुआत की जा रही है। इसके जरिए किसी खास बातचीत को अतिरिक्त सुरक्षा दी जाए इसके लिए फीचर सक्रिय करने के बाद उस चैट की पहुंच केवल मुख्य फोन तक सीमित रहेगी। व्हाट्सएप वेब या दूसरे लिंक डिवाइस पर ऐसी बातचीत नहीं देखी जा सकेगी।
जरूरत के अनुसार चैट पर लगा सकेगे पाबंदी
रिस्ट्रिक्टेड चैट (whatsapp new Chat Feature) को हर बातचीत पर लागू करना जरूरी नहीं होगा। यूजर जिस चैट को अधिक निजी रखना चाहता है, उसमें जाकर इसे खुद सक्रिय कर सकेगा। यह विकल्प डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। चैट इन्फोर्मेशन में जाकर इस ऑन किया जाएगा। यह सुविधा वाट्सएप के पहले से मौजूद एडवांस चैट प्राइवेसी फीचर (Advanced chat privacy features)में किए जा रहे बदलाव का हिस्सा है।
फोटो और वीडियो अपने आप गैलरी में सेव नहीं होगे
फीचर चालू होने (Restricted Chat Feature Android Users) के बाद उससे बातचीत से जुड़ी कई गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। चैट में आने वाली फोटो और वीडियो फोन की गैलरी में अपने आप सेव नहीं होगी। साथ ही बातचीत को एक्सपोर्ट करने का विकल्प भी उपलब्ध नहीं होगा। उस चैट में मेटा एआई (meta ai) का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
दूसरे डिवाइस में लॉग-इन करने पर नहीं मिलेगी चैट
रिस्ट्रिक्टेड चैट (Restricted Chat)की सबसे अहम खासियत यह है कि सुरक्षित की गई बात केवल यूजर के फोन पर उपलब्ध रहेगी। अगर व्हाट्सएप किसी कंप्यूटर, टेबलेट या दूसरे डिवाइस से लिंक है तो वहां यह चैट एक्सेस नहीं की जा सकेगी। इससे जरूरी बातचीत को दूसरे कनेक्टड डिवाइस तक पहुंचने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।
चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा फिचर्स
फिलहाल यह सुविधा सभी एंड्रॉयड यूजर्स (Android users)के लिए जारी नहीं हुई है। व्हाट्सएप बीटा 4 एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.39.11 (WhatsApp beta 4 for Android version 2.26.39.11) पर कुछ बीटा टेस्टर्स को यह फीचर मिलना शुरू हुआ है। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रही है। इसलिए बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह फीचर जल्दी मिल रहा है। सभी यूजर्स तक पहुंचने में समय लग सकता है।