लग गया पता, कब लॉन्च होगा Mahindra Scorpio N का फेसलिफ्ट वैरिएंट

Mahindra Scorpio N :महिन्द्रा कंपनी की ओर से हर महीने नई-नई गाड़ियां भारतीय बाजारों में लॉन्च की जा रही है। अब इन नए एसयूपी में Mahindra Scorpio N को लेकर युवाओं में इंतजार बना हुआ था। अब हाल ही में इस गाड़ी की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Mahindra Scorpio N के  फेसलिफ्ट वैरिएंट (Mahindra Scorpio N facelift variants)  को इस दिन भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। महिन्द्रा कंपनी की ओर से हर महीने नई-नई गाड़ियां भारतीय बाजारों में लॉन्च की जा रही है। अब इन नए एसयूपी में Mahindra Scorpio N को लेकर युवाओं में इंतजार बना हुआ था। अब हाल ही में इस गाड़ी की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Mahindra Scorpio N के  फेसलिफ्ट वैरिएंट (Mahindra Scorpio N facelift variants)  को इस दिन भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है।

 

HR Breaking News (Mahindra Scorpio N) महिन्द्रा कंपनी का दबदबा युवाओं के दिलों में बढ़ता ही जा रहा है। महिन्द्रा कंपनी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को लॉन्च किया जाता है। अब जल्द ही भारतीय बाजारों में Mahindra Scorpio N को लॉन्च (Mahindra Scorpio N  launch) किया जाना है। महिन्द्रा की इस एसयूवी में कई सेफ्टी फीचर्स देखने केा मिलेंगे। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ये एसयूवी कब लॉन्च की जा सकती है।

 

 

लॉन्च करने से पहले चल रही टेस्टिंग


रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा कंपनी की स्‍कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है। अभी एसयूवी के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजारों में पेश करने से पहले टेस्टिंग (Mahindra Scorpio N Testing) की जा रही है। वैसे तो महिन्द्रा की इस एसयूवी को चेन्‍नई में टेस्टिंग के दौरान देख लिया गया है। इस एसयूवी (Mahindra Scorpio N  Features)  को टेस्टिंग यूनिट के में पूरा ढंक दिया था, इस वजह से इसके कुछ ही फीचर्स सामने आए हैं।

Mahindra Scorpio N के फीचर्स


जानकारी के मुताबिक महिन्द्रा की इस नई एसयूवी (Mahindra Scorpio N ) की हेडलाइट, टेल लाइट और बंपर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस एसयूपी में नई एलईडी डीआरएल और लाइट्स दी जाती है, लेकिन इस एसयूपी में अलॉय व्‍हील्‍स ऐसा ही बना रह सकता है।

इसके अलावा एसयूवी को नए इंटीरियर और नए फीचर्स के साथ एसयूवी को लॉन्च (Mahindra Scorpio N launching) किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो एसयूवी में वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ,बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस  डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।


कैसा रहेगा एसयूवी का इंजन


महिंद्रा कंपनी की ओर से Mahindra Scorpio N में मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल दिया जा सकता है और इंजन के तौर पर इस एसयूवी में 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन (Mahindra Scorpio N Engine) का ऑप्शन भी मिलता है। इतना ही नहीं इसे छह स्‍पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा। महिन्द्रा की इस एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ पेश किया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्‍कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को देशभर में 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।