Hyundai Exter और Tata Punch में कौनसी गाड़ी है बेहतर, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
Hyundai Exter vs Tata Punch - अगर आप माइक्रो SUV सेगमेंट में Hyundai Exter और Tata Punch के बीच चुनाव करना चाहते हैं, तो यह तुलना आपकी मदद करेगी। दरअसल, आज हम इस खबर में इसकी कीमत, डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी और इंजन-प्रदर्शन जैसे सभी मुख्य पहलुओं को आसान भाषा में समझाएंगे... ताकि आप तय कर सकें कि आपके लिए कौनसी गाड़ी बेहतर है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Hyundai Exter vs Tata Punch) माइक्रो SUV सेगमेंट में Hyundai Motor India की Hyundai Exter और Tata Motors की Tata Punch दोनों ही काफी पॉपुलर विकल्प हैं। Hyundai Exter को हाल ही में फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च किया गया है, जबकि Tata Punch का फेसलिफ्ट जनवरी 2026 में आया था। दोनों कारें शहर की सड़कों के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन डिजाइन, पावर और सेफ्टी फीचर्स के मामले में इनमें साफ अंतर देखने को मिलता है।
Tata Punch का बेस वेरिएंट करीब ₹5.59 लाख से शुरू होता है और टॉप वेरिएंट तक इसकी कीमत ₹10.54 लाख तक जाती है। वहीं Hyundai Motor India की Hyundai Exter का बेस वेरिएंट लगभग ₹5.80 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹9.42 लाख तक जाता है। आइए, अब डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के पहलुओं पर एक नजर डालते हैं।
जानें डिजाइन डिटेल-
Tata Punch का डिज़ाइन ज्यादा रग्ड और SUV-स्टाइल का है। इसकी लंबाई 3876 mm, चौड़ाई 1742 mm, ऊंचाई 1615 mm और 193 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। 16-इंच अलॉय व्हील्स के साथ यह खराब सड़कों पर बेहतर परफॉर्म करती है। इसकी बॉक्सी शेप, LED हेडलैंप्स, रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना इसे एक आक्रामक और मजबूत लुक देते हैं।
Hyundai Exter का लुक ज्यादा स्लीक और मॉडर्न है। इसकी लंबाई 3815 mm, चौड़ाई 1710 mm, ऊंचाई 1631 mm और 185 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसे 15-इंच अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है। यह एक क्रॉसओवर स्टाइल कार है, जिसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे युवा खरीदारों के लिए खासा आकर्षक बनाते हैं।
केबिन और कम्फर्ट-
दोनों कारों का केबिन 4-5 लोगों के लिए पर्याप्त स्पेशियस है। Tata Punch में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर) दिया गया है। इसके अलावा फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स इसे ज्यादा मॉडर्न फील देते हैं।
एक्सटर में डुअल टोन (नेवी और ग्रे) इंटीरियर थीम, मेटल पेडल्स, फुटवेल लाइटिंग और 8-इंच टचस्क्रीन दी गई है। दोनों कारों में सनरूफ, ऑटो AC, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग (हाई वेरिएंट में) जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर, पंच का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड महसूस होता है, जबकि एक्सटर का केबिन स्मूथ (Exter's cabin is smooth) और यूथफुल फील देता है।
जानें फीचर्स और सेफ्टी-
Tata Punch में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, वॉइस कमांड सनरूफ, ड्राइव मोड्स (Eco/City), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और CNG AMT में पैडल शिफ्टर्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। वहीं Hyundai Exter में सनरूफ, इन-बिल्ट डैशकैम, OTA अपडेट्स, Bluelink कनेक्टेड टेक और एडाप्टर के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। दोनों में वायरलेस चार्जिंग और रियर USB पोर्ट्स मौजूद हैं।
सेफ्टी के मामले में Tata Punch साफ तौर पर आगे निकलती है। इसे Bharat NCAP में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESC, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX माउंट्स दिए गए हैं।
वहीं Hyundai Exter में भी 6 एयरबैग्स, TPMS, ESC, ABS और 45+ सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल इसे किसी NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में शामिल नहीं किया गया है।
इंजन और माइलेज-
एक्सटर में 1.2 लीटर 4-सिलेंडर Kappa पेट्रोल इंजन (83 PS पावर, 113.8 Nm टॉर्क) है, जो सिटी में स्मूथ और क्वाइट है। CNG वर्जन 69 PS देता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड MT या AMT शामिल है। ARAI माइलेज पेट्रोल में लगभग 19-20 kmpl और CNG में 25-27 kmpl के आसपास है।
Tata Punch को तीन इंजन ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 1.2L NA पेट्रोल (88 PS, 115 Nm), नया 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS, 170 Nm) और CNG वेरिएंट (73 PS) शामिल है। ट्रांसमिशन विकल्पों में NA पेट्रोल के साथ MT/AMT, टर्बो इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और CNG में AMT मिलता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 18-20 kmpl, टर्बो में थोड़ा कम, जबकि CNG में बेहतर एवरेज मिलता है।