{"vars":{"id": "93802:4123"}}

एक्स ने पैरेंटल मोड किया शुरू, पैरेंटस बच्चों के अकाउंटस पर रख सकेगे नजर

X Feature Update :एक्स कंपनी की और से नया अपडेट जारी किया गया है। नए अपडेट में एक्स ने पैरेंटल मोड (parental mode) शुरू किया है। इससे अभिभावक बच्चों के अकाउंटस पर नजर रख सकेंगे। चलिए जानते हैं इए नए अपडेट के बारे में विस्तार से।  
 

HR Breaking News (X Feature Update) : सोशल मीडिया पर किशोरों की ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित बनाने के लिए एक्स ने नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर (X introduces new parental control feature) पेश किया है। इसके जरिए अब माता-पिता बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखने के साथ कुछ जरूरी पाबंदियां भी लगा सकेंगे। यह सुविधा 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इसमें पैरेंट्स को बच्चों के रोजाना स्क्रीन टाइम की सीमा निर्धारित करने, नए फॉलोअर्स को मंजूरी देने और उनकी फीड को नियंत्रित करने जैसे विकल्प मिलेंगे।

इन यूजर्स के अकाउंट पर लागू होगी ये सेटिंग्स

 

जानकारी के (X Update) अनुसार 13 से 17 साल की उम्र के यूजर्स के अकाउंट पर डिफॉल्ट रूप से सेफ्टी सेटिंग्स लागू रहेंगी। इसके तहत किशोरों को संवेदनशील सामग्री और टारगेटेड विज्ञापनों से दूर रखने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इस फीचर में बच्चों की निजी जानकारी की गोपनीयता भी बरकरार रखी गई है। अभिभावक उनके डायरेक्ट मैसेज, सर्च हिस्ट्री या देखे गए कंटेंट की जानकारी नहीं देख सकेंगे। इसके अलावा वे बच्चों के अकाउंट से खुद कोई पोस्ट भी नहीं कर पाएंगे। किशोरों को भी यह पता रहेगा कि उनके अकाउंट पर कौन-सी पाबंदियां लागू हैं।

पैरेंट्स को मिलेंगे ये कंट्रोल ऑप्शन

 

लागू सेटिग्स में (x users update) माता-पिता ये देख सकेंगे कि बच्चा पूरे सप्ताह कितनी देर एक्स पर एक्टिव रहा है। इसके अलावा बच्चे के लिए प्रतिदिन सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का समय निर्धारित कर सकेंगे। नए यूजर्स को फॉलोअर बनने से पहले अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी व सुझाव और वीडियो को उन अकाउंट्स तक सीमित किया जा सकेगा, जिन्हें बच्चा पहले से फॉलो करता है। आपत्तिजनक या संवेदनशील सामग्री को रोकने के साथ कुछ खास शब्दों को भी ब्लॉक किया जा सकेगा।