Yamaha Rx 100 सा लुक, Royal Enfield जितनी ताकत, लॉन्च होने जा रही है ये जबरदस्त बाइक

Brixton Motorcycles : दो पहिया वाहनों की डिमांड है रोज बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जबरदस्त बाइक के बारे में जो दिखने में यामाहा आरएक्स 100 जैसी है और रॉयल एनफील्ड जैसी ताकतवर है। आइए खबर में जानते हैं इस जबरदस्त बाइक के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। बाजार में यामाहा (Yamaha Latest Bikes) अपनी स्पोर्ट्स लुक्स बाइक्स (Sports Looks Bikes) के लिए जाना जाता है। वहीं, Royal Enfield में हाई पावरट्रेन मिलता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। जिसके बाद इंडिया में ऑस्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी Brixton Motorcycles के आने का रास्ता साफ हो गया है।


बताया जा रहा है कि कंपनी एक नहीं चार एक से बढ़कर एक दमदार बाइक (New powerful bike) इंडिया में लॉन्च करेगी। कंपनी की बाइक्स दिखने में यामाहा से एक कदम आगे लग रही हैं। वहीं, ग्लोबल मार्केट में मौजूद Brixton की मोटरसाइकिलों में बुलेट की तरह हाई पावरट्रेन मिलता है। ऑस्ट्रिया की बाइक्स (Austrian bikes) जबरदस्त पावरट्रेन और डैशिंग लुक्स की होती हैं। इससे पहले साल 2012 में ऑस्ट्रिया की एक और कंपनी KTM इंडिया में बजाज के साथ मिलकर बाइक बेच रहा है।


ऐसे इंडिया में पैर पसारेगी Brixton 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Brixton मुंबई के कोल्हापुर में अपनी फैक्ट्री सेटअप करेगा। कंपनी भारत में पैर पसारने के लिए किसी इंडियन कंपनी से हाथ मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कंपनी के 15 डीलरशिप होंगे, जो अगले कुछ सालों में इंडिया में कंपनी की बाइक्स सेल्स करने में मदद करेंगे। कंपनी की न्यू जनरेशन बाइक्स होंगी।


Cromwell 1200 में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक


फिलहाल कंपनी ने ये खुलासा नहीं किया है कि वह अपनी किस बाइक को इंडिया में पेश करेगी। वैसे तो ग्लोबल मार्केट में Brixton की कई मोटरसाइकिल आती हैं। कंपनी की धाकड़ बाइक Cromwell 1200 की बात करें तो हाई पावर बाइक 1222 cc इंजन पावर में आती है। हाई पिकअप के लिए बाइक में 108 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। ये बाइक आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक के साथ ऑफर की जा रही है।


BrixtonCromwell में एडवांस फीचर्स 


दिखने में भारी-भरकम Brixton Cromwell का वजन 235 kg का है, सड़क पर ये स्मूथ राइड देती है। अनुमान है कि ये इंडिया में शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में पेश की जा सकती है। इसमें वायर स्पोक व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसमें सिंगल पीस सीट और स्ट्रॉग वॉयस देने वाला एग्जॉस्ट मिलेगा। इस पावरफुट बाइक में गोल शेप की एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें टर्न इंडीकेटर और स्लीक लुक टेललाइट दी आती हैं।