Haryana में एमएसएमई के लिए 24 योजनाएं लागू, 25 करोड़ तक की मिलेगी सहायता
HR Breaking News (MSME Schemes) हरियाणा में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने अहम पहल की है। सरकार की ओर से उद्योगों (Haryana MSME Schemes) के विकास के लिए और उद्यमियों की आर्थिक मजबूती के लिए 24 योजनाओं को लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत 25 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलने वाले हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
उद्योग विभाग ने जारी की अधिसूचना
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से MSME को बढ़ावा देने के लिए 24 योजनाओं को लागू किया गया है। उद्योग विभाग (Industry Department) की ओर से इसके अधिसूचना जारी की गई है।
उद्योगपतियों को मिलेगा इन छूट का लाभ
इन योजनाओं के अंतर्गत उद्योगपतियों को सब्सिडी (subsidy exemption to industrialists), स्टांप शुल्क में छूट, जीएसटी में राहत और रिफंड जैसे कई लाभ मिलेंगे। सरकार प्रदेशों के उद्यमियों को विदेशों में उत्पाद एक्सपोर्ट करने के लिए आर्थिक सहायता देगी।
सरकार कर रही इन्वेस्टमेंट को प्रोत्साहित
साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग और पहचान स्थापित करने के लिए सब्सिडी का प्रोविजन (Provision of subsidy for branding of products) तय किया है। योजनाओं के अनुसार 25 करोड़ रुपए की सहायता दी जाने वाली है। सरकार फूड प्रोसेसिंग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) तक के इलाकों में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।
कई राज्य और देश में इन्वेस्टमेंट आकर्षित करने के लिए किए गए दौरे के बाद इन्वेस्ट करने वाली कंपनियों को भी हर संभव सहयोग दिया जाने वाला है।