हरियाणा में खुलेंगे 2651 राशन डीपो
Haryana News : प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खाली पड़े 2651 राशन डिपों को खोलो जाएगें। इसके लिए सीएम आज पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इनके लिए इच्छुक लोगों को आवेदन करना होगा। डीपो संबंधी पूरी जानकारी और आवेदन के लिए पात्रता आदी चलिए आगे खबर में जानतें हैं विस्तार से।
HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में राशन डिपो (ration depot) खोलकर रोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार खाली पड़े 2651 राशन डिपो के लाइसेंस आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत सीटें उनके लिए आरक्षित रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे इसके लिए मुख्यमंत्री 10 अक्टूबर को आवेदन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी सुविधा (ration depot haryana)
सरकार की इस पहल का मकसद राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ खाली पड़े डिपो को चालू करना है। नए लाइसेंस जारी होने से जरूरतमंद परिवारों को सरकारी राशन उपलब्ध कराने की सुविधा होगी। खासकर ऐसे गांव और इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है जहां वस्तुओ का सही मूल्य की दुकान तक पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं डिपो का लाइसेंस मिलने से पात्र लोगों को अपना काम शुरू करने का मौका मिलेगा।
आवेदन के लिए पात्रता पूरी करना जरूरी (ration depot news)
राशन डिपो के लिए आवेदन हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (Haryana Antyodaya Saral Portal) के माध्यम से ऑनलाइन करने होंगे। आवेदन करने के लिए लोगों को निर्धारित पात्रता और नियमों को पूरा करना होगा। इसके लिए जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों से जुड़ी जानकारी पहले हासिल करना जरूरी होगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (Food Civil Supplies and Consumer Affairs Department) की वेबसाइट पर इस संबंध में जारी दिशा निर्देश देखे जा सकेंगे।
गांव में खाली डीपो की जानकारी ले सकेंगे
आवेदन करने से पहले (Haryana me khulege new ration depot) अभ्यर्थी अपने जिले और गांव में उपलब्ध खाली राशन डिपो की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सूची देखनी होगी। इससे उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में खाली डिपो की स्थिति जानने और उसके अनुसार आवेदन करने में मदद मिलेगी।