{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में 3.25 लाख HSVP प्लाट धारकों को घर बैठे मिलेगा समस्या का समाधान, बनेगा कॉल सेंटर

HSVP Toll Free Number : हरियाणा में प्लॉट धारकों के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। इसके लिए एक कॉल सेंटर शुरू होगा, जिसके लिए एजेंसी की तलाश की जा रही है। हरियाणा में प्लॉट धारकों को घर बैठे सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। 3 बेल में कॉल अटेंड होगी और 10 सेकंड से अधिक होल्ड करने पर एजेंसी के ऊपर ₹4000 का जुर्माना भी लगेगा। हरियाणा में इस नई सुविधा के बारे में चलिए जानते हैं विस्तार से- 
 

HR Breaking News (Haryana News HSVP Toll Free Number) हरियाणा में 3.25 लाख प्लॉट धारकों के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बड़ी सुविधा उपलब्ध कराने वाला है। प्लॉट धारक घर बैठे कॉल करके अपनी समस्या नोट करवा सकेंगे और उन्हें जल्द से जल्द समाधान मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित नई सूचनाएं भी कॉल सेंटर से प्राप्त कर सकेंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से कॉल सेंटर लगाने के लिए एजेंसी की तलाश की जा रही है। 

होल्ड करने पर एजेंसी पर लगेगा जुर्माना 


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी का मकसद है कि प्लॉट धारकों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। 3 घंटे में कॉल उठानी होगी और एजेंसी की तरफ से 10 सेकंड से अधिक कॉल होल्ड की जाती है तो एजेंसी पर जुर्माने का प्रावधान भी रहेगा। अगर कॉल अटेंड नहीं की जाती है और यह महीने में 1% से अधिक बार होता है तो 2 से 6% भुगतान भी काट लिया जाएगा। वहीं किसी से दुर्व्यवहार करने पर भी ₹2000 तक के जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। कॉल करने वाले को मैसेज के माध्यम से भी अपडेट मिलेगा। 

दो भाषाओं का रहेगा विकल्प 


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से जो कॉल सेंटर बनाने का काम किया जाएगा, उसमें 2 भाषाओं का विकल्प रहेगा। हिंदी और अंग्रेजी में अपनी समस्या के बारे में समाधान प्राप्त कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के पश्चात कार्यालय के पास शिकायत फॉरवर्ड हो जाएगी और इमरजेंसी होगी तो तुरंत कॉल सेंटर से सीनियर अधिकारी को भी सूचना दे दी जाएगी। 

क्या रहेगी टाइमिंग (HSVP Toll Free Number Timing)


हेल्पलाइन नंबर के लिए टाइमिंग फिक्स रहेगी। इसमें सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक कॉल सेंटर खुला रहेगा। वहीं होली दिवाली का अवकाश रहेगा व बाकी अन्य दिन अवकाश पर भी कॉल सेंटर खुला रहेगा। हर समय 10 कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव कॉल सेंटर में उपलब्ध रहेंगे। 

क्या होगा इससे सेक्टर वासियों को लाभ (Haryana ki khabar)


नए कॉल सेंटर के बन जाने से सेक्टर वासी अपनी समस्या को सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे। घर बैठे सेक्टरवासी सफाई, पार्क, सड़क, सीवरेज पानी से संबंधित शिकायत कॉल सेंटर पर कर सकेंगे। कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज होने के बाद इसे संबंधित अधिकारी के पास जानकारी पहुंचा दी जाएगी। 

कॉल का होगा ऑडिट (Haryana latest News)


कस्टमर केयर सर्विस के लिए कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव द्वारा दी जाने वाली जानकारी की भी निगरानी रखी जाएगी। कॉल का ऑडिट किया जाएगा। अगर मिलेगा कि गलत जानकारी दी गई है या पूरी जानकारी प्रोवाइड नहीं कराई गई तो जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रत्येक ऐसे मामले में ₹1000 भुगतान से काट लिए जाएंगे। 

वेबसाइट पर भी बनेगा शिकायत के लिए लिंक (Website Link HSVP)
इसके अलावा एचएसवीपी की तरफ से वेबसाइट पर भी शिकायत के लिए लिंक बनाया जाएगा। इसमें प्लॉट धारक पानी के बिल, सीवरेज, सड़कों, बागवानी व अन्य सेवा से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे। फिर शिकायत को जीएमएस के साथ एकीकृत किया जाएगा और एचएसवीपी पोर्टल पर शिकायत के पंजीकरण पर शिकायत संख्या के साथ एसएमएस तुरंत मोबाइल पर आएगा। 

अभी क्या है शिकायत करने का प्रावधान (HSVP Toll Free Number)


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से अभी भी टोल फ्री नंबर पर शिकायत नोट की जा रही है। हरियाणा में करीब 3.25 लाख प्लाट धारक है। सभी को फिलहाल टॉल फ्री नंबर 18001803030 पर शिकायत करने का अवसर मिलता है। 1 साल में टोल फ्री नंबर पर 64795 कॉल पहुंच चुकी है। हर महीने 4 से 5 तो कभी-कभी 8000 से ज्यादा कॉल भी टोल फ्री नंबर पर दर्ज की गई है।