हरियाणा के 398 सरकारी स्कूलों में पीने लायक पानी नहीं, सैंपल हुए फेल
HR Breaking News (Haryana News ) : सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की हकीकत सामने आने लगी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेयजल (Haryana sarkari school) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर स्थिति है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले चरण में 6469 स्कूलों में पानी की जांच (Water testing in schools) की गई, जिसमें 398 स्कूलों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। यानी इन स्कूलों में बच्चों को उपलब्ध पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। वहीं, 6071 स्कूलों के पानी के सैंपल सही मिले हैं। चिंता की बात यह है कि प्रदेश के कुल 14,297 सरकारी स्कूलों में से अभी 7828 स्कूलों में पेयजल की जांच होना बाकी है।
दूषित पानी के मामले सबसे अधिक
रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक स्कूलों में दूषित पानी मिलने के मामले ज्यादा सामने आए हैं। पहली से पांचवीं कक्षा तक के इन स्कूलों में 5 से 9 साल तक की उम्र के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में पेयजल की गुणवत्ता सीधे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। स्कूलों में पानी जैसी जरूरी सुविधा की स्थिति ने शिक्षा विभाग (siksha vibag news) की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।7828 स्कूलों में दूसरे चरण में होगी जांच प्रदेश के 6469 स्कूलों में पहले चरण की जांच पूरी की गई है। अब दूसरे चरण में शेष 7828 सरकारी स्कूलों से पानी के नमूने लेकर उनकी शुद्धता और निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की जाएगी।
शपथ पत्रों में सुविधाएं दुरूस्त दिखाई
स्कूलों में पानी (govt school condition) , बिजली, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर सभी जिलों के बीईओ तीन बार शपथ पत्र दाखिल कर चुके हैं। इन शपथ पत्रों में सुविधाओं के दुरुस्त होने की पुष्टि की गई थी। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल जांच रिपोर्ट ने इन दावों की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार बैठकें होने के बावजूद स्कूलों की जमीनी स्थिति में सुधार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पानीपत में 28 स्कूलों के सैंपल फेल
जिलावार आंकड़ों में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (Education Minister Mahipal Dhanda) के गृह जिले पानीपत की स्थिति भी सामने आई है। यहां 418 सरकारी स्कूलों में से 348 का डाटा अपलोड हुआ है। इनमें 320 स्कूलों में पानी पीने योग्य मिला, जबकि 28 स्कूलों के सैंपल फेल हुए हैं। हिसार में 592 स्कूलों में से 256 का डाटा अपलोड हुआ है। इनमें 255 स्कूलों में पानी पीने योग्य और एक स्कूल में पानी पीने योग्य नहीं मिला।
निदेशक ने जताई नाराजगी
हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन (Hisar District Education Officer Ramratan) ने बताया कि निदेशक ने बैठक में डाटा अपलोड नहीं होने पर नाराजगी जताई है। सभी स्कूलों का डाटा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। विभाग को तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मिले हैं।
11वीं और 12वीं के 90 स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं
स्कूलों की श्रेणी के हिसाब से देखें तो पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में पेयजल की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। प्रदेश के 8673 प्राइमरी स्कूलों में से 3593 का डाटा अपलोड हुआ है। इनमें 3386 स्कूलों में पानी पीने योग्य मिला, जबकि 207 स्कूलों के सैंपल फेल हुए हैं। छठी से आठवीं कक्षा के 2203 स्कूलों में 981 का डाटा अपलोड हुआ, जिनमें 60 स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं मिला। नौवीं और दसवीं के 894 स्कूलों में 465 का डाटा अपलोड हुआ। इनमें 41 स्कूलों के सैंपल फेल हुए। वहीं, 11वीं और 12वीं के 2527 स्कूलों में 1430 का डाटा अपलोड हुआ, जिनमें 90 स्कूलों का पानी पीने योग्य नहीं मिला।
इन जिलों में सबसे ज्यादा स्कूलों का पानी जांच में फेल
जिलावार रिपोर्ट में फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 69 सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल मिले हैं। इसके बाद पलवल में 56, सोनीपत में 40, रेवाड़ी में 36 और जींद में 34 स्कूलों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। पानीपत में 28, महेंद्रगढ़ में 23 और हिसार में एक स्कूल का सैंपल फेल हुआ है। दूसरी ओर, अंबाला में 305 स्कूलों का पानी पीने योग्य मिला और एक स्कूल का सैंपल फेल हुआ है।