Gurugram में 4 हाईवे होंगे कनेक्ट, 14KM लंबे 8 लेन एलिवेटेड रोड और 5 नए फ्लाईओवर का होगा निर्माण
New Highway : देश के सभी राज्यों में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सरकार एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बना रही है। अब गुरुग्राम में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 4 हाईवे को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 14KM लंबे 8 लेन एलिवेटेड रोड और 5 नए फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (New Highway)। देश की राजधानी से अन्य जिलों को जोड़ने के लिए नए एक्सप्रेसवे (new expressways) और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा के दो जिले अब चार नए हाईवे के साथ कनेक्ट होने वाले हैं। इसके साथ ही नए एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर का भी निर्माण करने की योजना है।
ये चार हाईवे आपस में होंगे कनेक्ट -
द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से वाटिका चौक तक सड़क की लंबाई करीब 8.84 किलोमीटर है, जिस पर 8 लेन की एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। नए एलिवेटेड रोड पर लगभग 1846 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार वाटिका चौक से लेकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की लंबाई करीब 5.1 किलोमीटर है। यहां एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 1065 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे (Gurugram-Sohna Highway) और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड कनेक्ट होंगे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना होगा आसान -
नए एलिवेटेड रोड के तैयार होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का निर्माण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि ग्रेटर एसपीआर (Greater SPR) के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी पर है। 21 किलोमीटर लंबे इस रोड के निर्माण के लिए 671 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
एलिवेटेड रोड की DPR तैयार -
इस एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए MDA ने डीपीआर (New Elevated Road DPR) तैयार कर ली है। बजट की मंजूरी मिलने के बाद इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस रोड निर्माण कार्य को ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस रोड के बनने से सेक्टर-45 से सेक्टर-115 तक विकसित सेक्टर, कॉलोनी और सोसाइटी में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ होगा।
5 फ्लाईओवर-अंडरपास का भी होगा निर्माण -
राज्य सरकार ने बजट में गुरुग्राम में 4 फ्लाईओवर (New flyover) और 1 अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दी है। इनमें अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, जेड चौक (मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन), बख्तावर चौक, गढ़ी हरसरू रेलवे क्रॉसिंग शामिल है। सरकार इनके निर्माण पर लगभग 302 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।