यूपी और बिहार में बनेगा 578KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, 73 हजार करोड़ होंगे खर्च
New Expressway : देश के सभी राज्यों के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। एक के बाद एक नया एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाया जा रहा है। अब यूपी और बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने 578 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक का सफर आसान हो जाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News : उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार एक्सप्रेसवे की संख्या में बढ़ौतरी हा रही है। अब इस लिस्ट में एक और नए एक्सप्रेसवे का नाम जुड़ने जा रहा है। दरअसल, सरकार ने उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक एक नया हाई स्पीड एक्सप्रेसवे (New high-speed expressway) बनाने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह हाईवे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक बनेगा।
2 जिलों के 164 गांव से खरीदी जाएगी जमीन - (New expressway)
यूपी, बिहार से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल तक जाने वलो इस नए एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) की कुल लंबाई 578 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 73000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक्सप्रेसवे बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के दो जिलों में 164 गांव के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
देश के पर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंचना होगा आसान -
नए एक्सप्रेसवे के बनने से देश के पर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इस गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Siliguri Expressway) से उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए सिलीगुड़ी तक आवागमन आसान होगा । 578 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का 417 किलोमीटर का हिस्सा बिहार राज्य से होकर गुजरेगा। इससे बिहार के 8 जिलों को जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कुशीनगर जिलों से यह एक्सप्रसवे निकलेगा। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे से बिहार (Bihar News) के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज जिले कनेक्ट होंगे। इस परियोजना में 73 हजार करोड़ राशि में से सड़क निर्माण पर 45 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शेष राशि से जमीन खरीदी जाएगी और महत्तवपूर्ण काम किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के 164 गांव को मिलेगी मजबूत कनेक्टिविटी - (UP News)
नया एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 2 जिलों के 164 गांवों से होकर निकलने की योजना है। इसमें गोरखपुर जिला के 23 और कुशीनगर जिला के 141 गांव शामिल हैं। इन गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहण होने से यहां लोगों को करोड़ों रुपये मुआवजा मिलेगा। वहीं एक्सप्रेसवे का कहना है कि यहां पर जमीन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आ सकता है। एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योग स्थापित होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
नए एक्सप्रेसवे की DPR तैयार -
एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई के पास है। NHAI ने डीपीआर तैयार कर ली है। हालांकि पहले इसकी लागत कम आने का अनुमान था, लेकिन अब तय हो गया है कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Siliguri Expressway) पर करीब 73000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नवंबर महीने में होने वाली PPPAAC की बैठक में इस को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
प्रश्न .1 - नए बनने वाले एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई कितनी होगी?
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 578 किलोमीटर होगी।
प्रश्न .2 - नए एक्सप्रेसवे के निर्माण पर कितना खर्चा आएगा।
अनुमान है कि एक्सप्रेसवे पर 73000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्रश्न .3 - एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए कितनी जमीन अधिग्रहित होगी?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कुशीनगर जिलों में ही लगभग 561 हेक्टेयर और शिवहर में 127.75 हेक्टेयर खरीदी जा सकती है।
प्रश्न .4 - गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे कहां से कहां तक जाएगा?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक बनेगा