Expressway के रूट पर बनेंगी 6 टनल, जान लें एक्सप्रेसवे का मास्टर प्लान
Expressway - एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत रूट पर 6 नई टनल बनाई जाएंगी, जिससे सफर तेज और सुरक्षित होगा। प्रोजेक्ट (project) से जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को पहले से ज्यादा सुगम व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Expressway) पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे (Pune-Mumbai Expressway) से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों के दबाव को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (Maharashtra State Road Development Corporation) ने इसके विस्तार का मास्टर प्लान तैयार किया है। योजना के तहत एक्सप्रेसवे पर छह नई सुरंगें बनाई जाएंगी, जिससे सफर तेज, सुरक्षित और ज्यादा सुगम हो जाएगा।
14,500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट तैयार-
इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) राज्य सरकार को सौंप दी गई है और अप्रैल में इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। करीब 14,500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को ‘बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो’ (BOT) मॉडल पर लागू किया जाएगा।
विस्तार के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर दो-दो अतिरिक्त लेन जोड़ दी जाएंगी, जिससे ट्रैफिक दबाव काफी कम होगा। इसके बाद रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहन आसानी से सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 104 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी और मंजूरी मिलते ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू (Land acquisition process begins) कर दी जाएगी।
कहां होंगे ये 6 नए सुरंग-
खंडाला: 1 सुरंग
कामशेत: 2 सुरंग
भाटण: 1 सुरंग
आडोशी: 1 सुरंग
माडप: 1 सुरंग
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से घाट सेक्शन में लगने वाले ट्रैफिक जाम (traffic jam) से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सुरंगों के निर्माण से एक्सप्रेसवे पर सफर तेज और सुरक्षित होगा। इससे मुंबई-पुणे के बीच यात्रा ज्यादा आरामदायक बनेगी और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव की समस्या (traffic pressure problem) को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।