7th CPC DA Hike : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों लिए बड़ा अपडेट, AICPI के आंकड़े देंगे झटका, बस इतना बढ़ेगा DA
HR Breaking News (7th Pay Commission DA) कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत मायने रखता है। कर्मचारियों के साथ पिछले आठ साल में दूसरी बार ऐसा होने वाला है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इतना कम बढ़ेगा। कर्मचारियों को महंगाई के दौर में कम डीए निराशाजनक हो सकता है।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आंकड़े दे रहे झटका
केंद्रीय कर्मचारियों को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (Data of AICPI) के आंकड़े झटका दे रहे हैं। फिलहाल 4 महीने के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार महंगाई भत्ते में बहुत कम बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी इसका नुकसान होगा। जहां कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे थे कि जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू हो जाएगा, वहां कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर भी निराशा हाथ लगने वाली है।
क्या होते हैं ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े भारत के श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए जाते हैं। इनमें देश में कर्मचारियों के लिए जरूरी वस्तुओं का मूल्यांकन किया जाता है। अगर उनकी कीमत बढ़ती है तो यह आंकड़ा भी बढ़ जाता है। इस आंकड़े के अनुसार कुछ हद तक केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को तय करती है।
बहुत महत्वपूर्ण है जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के लिए जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता (DA Hike 2026) बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि नए वेतन आयोग में भी इन आंकड़ों को शामिल किया जा सकता है। नए वेतन आयोग का कार्यकाल वैसे तो जनवरी 2026 से शुरू होना है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आने में हो रही देरी की वजह से इसको 1 जनवरी 2026 से प्रभावित मानते हुए 2027 में लागू किया जा सकता है। ऐसे में जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता नए वेतन आयोग में मूल वेतन में मर्ज किया जा सकता है। नई पे मैट्रिक्स की स्टडी करने के लिए महंगाई भत्ता अहम हो सकता है।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का यह आया आंकड़ा
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े लेबर ब्यूरो की ओर से जारी किए जा चुके हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India consumer price index) 146.5 पर रहा है।
अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 147.1 पर चला गया, यानी कि 0.6 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सितंबर 2025 में मात्र 0.2 की बढ़ोतरी के साथ यह 147.3 पर चला गया है। अक्टूबर 2025 में भी 0.4 की बढ़ोतरी के साथ 147.7 पर पहुंचा है। ऐसे में अभी 2 महीने के आंकड़े आने बाकी है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike January 2026) में मात्र 2% के इजाफे की उम्मीद लगाई जा रही है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के चार महीनों के आंकड़ों के अनुसार यही संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो जनवरी 2026 से 60% होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अलग-अलग सिनेरियो के हिसाब से देखें तो कुल मिलाकर इतनी ही बढ़ोतरी होने की संभावना लग रही है।
अगर नवंबर और दिसंबर में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 147.7 पर ही बना रहा तो 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर 60.21% महंगाई भत्ता हो सकता है। वहीं अगर इस आंकड़े में नवंबर और दिसंबर में 2 पॉइंट की बढ़ोतरी होकर यह 149.7 पर पहुंचता है तो तब भी कैलकुलेशन 60.50% पर पहुंचता है जिसे सरकार राउंड फिगर में 60% पर ही रख सकती है।
8 साल में दूसरी बार होने जा रहा है ऐसा
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike For Employees) में लगभग हर बार तीन और चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन जनवरी 2025 में मात्र दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। इससे पहले पिछले सात आठ साल में ऐसा नहीं हुआ है और अब जनवरी 2026 में भी महंगाई भत्ते में मात्र 2% के बढ़ोतरी की उम्मीद है।
सैलरी में कितना होगा इजाफा
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी (Employees Salary Hike) बेसिक सैलरी के आधार पर होगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 रुपये प्रति महीना है तो उस कर्मचारी की सैलरी में 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में प्रति महीना 400 रुपये की बढ़ौतरी होने की संभावना है।