{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rajasthan से एमपी तक बनाए जाएंगे 8 नए स्टेशन, 103 किमी क्षेत्र में बिछाई जाएगी नई रेल लाइन

Rajasthan New Railway Line : राजस्थान में नई रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इसके माध्यम से राजस्थान मध्यम प्रेदेश से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए 8 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। नई रेल लाइन 103 किलोमीटर की होगी। 103 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से लाखों लोगों को लाभ होगा। 

 

HR Breaking News (Rajasthan New Railway Line) राजस्थान में नई रेल लाइन को लेकर सर्वे कार्य पूरा हो गया है। डीपीआर भी तैयार हो गई है। इस नई रेल लाइन पर 8 नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इस रेलवे के महत्ववूर्ण प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को लाभ होगा। नई रेल लाइन लोगों के रोजगार को भी बढ़ावा देगी। 

 


कोटा रेल मंडल की ओर से किया जा रहा कार्य


इस नई रेलवे लाइन (New Railway Line) पर कोटा रेलमंडल की ओर से काम किया जा रहा है। कोटा-रामगंजमंडी-भोपाल रेलमार्ग और कोटा-उज्जैन रेलमार्ग के बाद इस नए रूट पर काम हो रहा है। इस रेलवे लाइन के माध्यम से राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ा जाएगा। कोटा रेल मंडल की ओर से कोटा-श्योपुर मार्ग का सर्वे और डीपीआर तैयार किए गए हैं। मार्ग को मंजूरी मिलने के बाद भूमि अवाप्ति कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 

 

जोर शोर से चल रहा काम


इस नई रेलवे लाइन (Railway Line in Rajasthan) पर जोर शोर से काम चल रहा है। मार्ग पर श्योपुर से ग्वालियर को नैरोगेज से ब्रॉडगेज करने का काम किया जा रहा है। कोटा-श्योपुर-ग्वालियर तक राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। कोटा से श्योपुर होते हुए ग्वालियर तक की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। पूरा रूट इलेक्ट्रिफाइड हो जाएगा। इससे यहां पर तेज गति से ट्रेनों का संचालन होगा। 

इन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ 


इस नई रेलवे लाइन (New Railway Line) का लाभ राजस्थान व मध्यप्रदेश के तीन जिलों के लाखों लोगों को मिलेगा। कोटा-श्योपुर-ग्वालियर तक 284 किमी लंबे रेलमार्ग से तीनों जिले के रेल सेवा से वंचित कई गांव रेल सेवा से जुड़ जाएंगे। इस परियोजना पर 375 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार हुई है। इस डीपीआर के मंजूर होते ही कोटा-श्योपुर तक नई रेल लाइन के लिए 584 हैक्टेयर भूमि ली जाएगी। यह कोटा से श्योपुर के बीच 103 किमी लंबा रेलमार्ग होगा। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में श्योपुर से ग्वालियर तक नैरोगेज लाइन के स्थान पर करीब 180 किमी ब्रॉडगेज लाइन बिछाने पर काम चल रहा है। 

यहां पर बनाए जाएंगे 8 नए स्टेशन


राजस्थान के कोटा-श्योपुर के बीच 103 किलोमीटर में 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस रेल लाइन को कोटा जिले से शुरू किया जाएगा। इसपर  पीपल्दा, गणेशगंज, दोस्तपुरा, बड़ौद, उम्मेदपुरा, सुल्तानपुर में 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। दीगोद व मोतीपुरा चौकी इस रेलमार्ग पर पहले से स्टेशन बने हुए हैं। वहीं, कोटा से श्रीमाधोपुर तक भी पहले से स्टेशन हैं। ऐसे में श्रीमाधोपुर होते हुए श्योपुर तक ट्रेन का संचालन होगा। 

क्या कहते हैं अधिकारी


कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि इस नई रेलवे लाइन (New Railway Line) के बारे में कोटा-श्योपुर रेल लाइन परियोजना का सर्वे किया जाएगा। डीपीआर बनाकर रेल मंत्रालय को दी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही योजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे कोटा से श्योपुर होते हुए ग्वालियर तक कनेक्टिविटी मिलेगी।