dr ambedkar awas navinikaran yojana में घर की मरम्मत के लिए मिलेंगे 80 हजार, जानें आवेदन प्रक्रिया
HR Breaking News (dr ambedkar awas navinikaran yojana) : अगर आपके मकान को मरम्मत की जरूरत है। आर्थिक परेशानी के चलते आप उसकी मरमत नहीं करवा पा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति और गरीब परिवारों के लिए मकान मरम्मत सहायता योनाज चलाई जा रही है। इस योजना (dr ambedkar awas navinikaran yojana ke bare me) के तहत पात्र परिवारों को पुराने मकान की जरूरी मरम्मत के लिए 80,000 रुपये तक की मदद राशि दी जाती है। सरकार द्वारा दी गई राशि (sarkari yojna) से मकान के नवीनीकरण का काम करवाया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रताएं भी निर्धारित कि हैं जिनमें आय, बीपीएल कार्ड और मकान की उम्र आदि शामिल है।
आवेदन के लिए ये योग्यता जरूरी
योजना (sarkari yojnaye) का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को हरियाणा का निवासी होना जरूरी है। 1.80 लाख रुपए से अधिक सालाना आय वाले आवेदक आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा बीपीएल कार्ड (Haryana Government Scheme) होना जरूरी है और मकान 10 साल पुराना होना चाहिए। जिस मकान की मरम्मत की जाएगी वह मकान आवेदक के नाम होना चाहिए।
आवेदन के समय लगेगे ये डॉक्यूमेंट
आवेदन (govt yojna) करते समय कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे जिनमें आधार कार्ड, बीपीएल, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मकान के स्वामित्व का प्रमाण पत्र, मकान के आगे खड़े होकर खिंचवाई गई हाल ही की फोटो, परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक की कॉपी जैसे डॉक्यूमेंट लगेगें।
आवेदन होगा ऑनलाइन
इस योजना (govt scheme Haryana) का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक खुद भी आवेदन कर सकता है अगर जानकारी है या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन करवाना होगा।