8th CPC: नई वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर, बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, जाने कर्मचारियों के लिए क्या-क्या होगा बदलाव
HR Breaking News (8th CPC) जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों की सैलरी
(8th Pay Commission latest news) में बंपर उछाल देखने को मिलता है। फिटमेंट फैक्टर से ही कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी होती है। अब इसी बीच फिटमेंट फैक्टर, बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आइए खबर में जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में कतना इजाफा होगा।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
बता दें कि फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिससे कर्मचारियों की पुरानी बेसिक सैलरी को नई बेसिक में तब्दील किया जाता है। सरकार ने नवंबर 2025 में नए पे कमीशन का गठन किया गया था। बात करें फिटमेंट फैक्टर की तो 8वें वेतन आयोग में 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू किया जा सकता है और 60 प्रतिशत डीए (Dearness Allowance) बेसिक में मर्ज किया जा सकता है, जिससे लेवल-1 कर्मचारी की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
अगर इन सबको जोड़ा जाए तो कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी (New basic salary of employees) 34,560 रुपये होगी, जिनमे से HRA 9,331 रुपये बनेगा और TA 1,350 रुपये। यान की कर्मचारियों की अनुमानित नेट सैलरी-41,500+ रुपये से ज्यादा होगी।
जानिए क्या होगा सैलरी केलकुलेशन का फॉर्मूला
आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) तहत सैलरी को तय करने के लिए दो संभावित मॉडल हो सकते हैं, जिनमे से पहला मॉडल - DA मर्ज + फिर फिटमेंट। यानी 18000 रुपये सैलरी + 60 प्रतिश DA पर कुल रकम 28,800 रुपये होगी और × 1.92 फैक्टर पर कर्मियों की संभावित बेसिक सैलरी = 55,296 रुपये होगी।
दूसरा मॉडल- सीधे बेसिक × फिटमेंट यानि 18000 × 1.92 = 34,560 रुपये होगी।
कितनी होगी लेवल 1 कर्मचारियों की सैलरी
आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद लेवल 1 के कर्मचारियों का बेसिक पे (Basic Pay)34,560 रुपये बनेगा और DA 0 हो जाएगा। इसके साथ ही HRA 9,331 रुपये व TA की रकम 1,350 रुपये मिलाकर कुल ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) = 45,241 रुपये होगी। अगर नेट सैलरी में सारी कटौतियों को जोड़ दें। जैसे कि NPS की राशि 3,456 रुपये, CGHS की राशि 3,456 रुपये, इनकम टैक्स (Income Tax ) 0, Other-0। यानी कुल कर्मियों की नेट सैलरी (Net Salary ) = 41,535 रुपये प्रति माह हो जाएगी।
क्यों होता है डीए 0
अक्सर कर्मियों के मन में यह सवाल आते हैं कि आखिर नए वेतन आयोग (New Pay commission) के लागू होने पर डीए जीरो क्यों होता है तो बता दें कि यह सिर्फ कटौती नहीं है. जब नया वेतन आयोग लागू होता है तो ऐसे में पुराना DA बेसिक में मर्ज किया जाता है और नई बेसिक तय होती है। उसके बाद DA काउंटर फिर 0 से शुरू होता है। इससे पहले सातवें वेतन आयोग में भी यही पैटर्न अपनाया गया था।
किन कर्मियों पर कितना पड़ेगा प्रभाव
ऐसे में अगर अगर HRA दर 27 प्रतिशत बनी रहती है तो इसको ऐसे केलकुलेट किया जाएगा। इसके लिए 34,560 रुपये × 27 प्रतिशत = 9,331 रुपये होगी। TA Higher TPTA सिटी में 1,350 रुपये। हालांकि अंतिम दरें वेतन आयोग की ओर से तय की जाएंगी। नए पे कमीशन के तहत पे मैट्रिक्स में रिविजन हो सकता है और ग्रेड पे स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकता है और इसका प्रभाव एंट्री लेवल से लेकर सीनियर लेवल तक कर्मियों पर पड़ेगा।
नए पे कमीशन के लागू होने पर सैलरी स्लिप (Salary slip of new pay commission) में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यानी की शुरुआत में नेट सैलरी (Net Salary ) 41,500+ रुपये होगी और भविष्य की DA बढ़ोतरी से कर्मियों को ज्यादा रकम मिलेगी। इससे NPS योगदान भी बढ़ेगा और कुल सालाना पैकेज मजबूत होगा
7वें व 8वें पे कमीशन में सैलरी बढ़ौतरी
सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी (employees' salaries) 18,000 रुपये हो गई थी और 8वें CPC में बेसिक पे 34,560 रुपये होने की संभावना है। वहीं सातवें वेतन आयोग के तहत डीए 60 प्रतिशत तक पहुंचने को है और आठवें वेतन आयोग में 0 से रीसेट हो सकता है। सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) में HRA कम रहा है और आठवें वेतन आयोग में नई बेसिक पर निर्भर करेगा। नेट सैलरी की बात करें तो सातवें वेतन आयोग में नेट सैलरी (Net Salary) 30,000 के पास थी और आठवें वेतन आयोग में 41 हजार के करीब पहुंच सकती है।
कर्मचारियों को कितना होगा फायदा
जानकारी के लिए बता दें कि नए पे कमीशन का फायदा (Benefit of new pay commission) कर्मियों की सैलरी पर तो देखने को मिलेगा ही और साथ ही भविष्य का DA बड़ी बेसिक पर मिलेगा। इससे कर्मियों की ग्रेच्युटी बढ़ेगी और पेंशन रिवाइज होगी। इसका असर LTC, CEA, मेडिकल पर भी पड़ेगा। अब आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद रिपोर्ट 18 महीने में सौपी जा सकती है।