8th CPC : 18 हजार से बढ़कर कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन
8th CPC : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी संशोधन के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन पिछले साल के नवंबर में कर दिया गया था। वहीं, एक साल से भी ज्यादा आठवें वेतन आयोग के ऐलान को हो चुका है। अब नए वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी होगी। आईए जानते हैं इस बार कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने जा रही है।
HR Breaking News (8th Pay Commission) आठवां वेतन आयोग लागू होने का समय शुरू हो चुका है, जबकि अब तक 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट नहीं आई है। 7वें वेतन आयोग में 20 से 35% तक ग्रॉस सैलरी में इजाफा हुआ था। जनवरी 2026 से अब नए वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू हो चुका है, लेकिन इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।
हर कर्मचारी का एक ही सवाल
कर्मचारियों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आठवें वेतन आयोग (New pay commission update) का ऐलान कब किया जाएगा और कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। अब बहुत सारे कैलकुलेशन आ रहे हैं, जिससे पता चल जाएगा कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है। आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है।
कितने दिन में तैयार हो जाएगी रिपोर्ट
आठवें वेतन आयोग (8th pay commission Salary hike) की कमेटी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों की पेंशन और भत्तों की समीक्षा की जाएगी। नए वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार को सौंपी जाएगी, जिस पर विचार विमर्श करके सरकार इसको 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी रूप से लागू करेगी। कर्मचारियों को देरी के बदले में एरियर दिया जाएगा।
अब तक क्या हो चुका आठवां वेतन आयोग में काम
आठवें वेतन आयोग में अब तक काफी काम हो चुके हैं। नए वेतन आयोग का गठन हो चुका है। उससे पहले कर्मचारी, पेंशन भोगियों और हितकारों से सुझाव लिए जा चुके हैं। अब 30 अप्रैल 2026 तक फिर से सुझाव मांगे गए हैं जोकि ऑनलाइन पोर्टल (online portal) पर उपलब्ध कराने होंगे। बता दें कि आठवें वेतन आयोग का ऑनलाइन पोर्टल भी जारी कर दिया गया है। वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हो गया था, ऐसे में इसके 18 महीने बाद देखें तो मई 2027 तक नया वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है।
सैलरी में होगा कितना इजाफा
नए वेतन आयोग में सैलरी (Salary in New Pay Commission) में इजाफे का इंतजार एक करोड़ 20 लाख के करीब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को है। 50 से 52 लाख के करीब कर्मचारियों और 68 लाख के करीब पेंशनभोगियों को नए वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। फिलहाल सवाल उठ रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितने वृद्धि होगी। विशेषज्ञों के अनुसार आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने पर 20 से 35% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं फिटमेंट फैक्टर की बात करें तो 2.4 से 3.0 के बीच का रह सकता है। आखिरी फैसला इस पर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ही करेगी। कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी पर आखिरी फैसला लेते हुए महंगाई की प्रवृत्ति, सरकार की वित्तीय स्थिति और भारत के वित्त आयोग की सिफारिशें देखी जाएंगी।
सातवें वेतन आयोग में कितनी हुई थी बढ़ौतरी
कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लागू हुआ था, जिसमें बेसिक सैलरी में सीधी 157% की वृद्धि हुई थी। वहीं ग्रॉस सैलरी में वृद्धि 20 से 35% की थी। कुछ अनुमानों के अनुसार बढ़ोतरी 23 से 25% के बीच थी। वहीं छठे वेतन आयोग में सैलरी में बढ़ोतरी 40 फीसदी रही थी। वेतन आयोग लागू होने से सरकार में वित्त का काफी हिलेगा।
कर्मचारियों को दिया जाएगा एरियर
आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाएगा। अब यह चुनौती भी बनती जा रही है कि जितनी देरी से लागू होगा, उतना ज्यादा एरियर हो जाएगा और एक साथ कर्मचारियों को ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। हालांकि सरकार किस फार्मूले के आधार पर एरियर (arrear) और नए वेतन आयोग के लाभ को देती है, इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं है। 18000 रुपए प्रति महीना कमाने वाले कर्मचारियों की सैलरी (employees salary hike) में अगर 3.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो उसकी सैलरी 54000 प्रति महीना हो जाएगी।