{"vars":{"id": "93802:4123"}}

8th Pay Commission : 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी में 100 फीसदी का होगा इजाफा, महंगाई भत्ता 7 साल में डबल कर देगा सैलरी 

8th Pay Commission :केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 100 फीसदी की बढ़ौतरी होने जा रही है। महंगाई भत्ते का खेल कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए यह बड़ा अपडेट है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 

HR Breaking News (8th Pay Commission 2026) देश में 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेसब्री से इंतजार केवल और केवल 8वें वेतन आयोग का है। इसी बीच 8वें वेतन आयोग (8th pay commission update) के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बारे में 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को जान लेना चाहिए। इससे कुछ हद तक अनुमान लग रहा है कि सैलरी व पेंशन में कितना इजाफा होने जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 

नए वेतन आयोग की लगातार चल रही मीटिंग (8th pay commission next meeting)


नए वेतन आयोग की लगातार मीटिंग्स चल रही हैं। आठवें वेतन आयोग की अगुवाई जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को दी गई है, उन्होंने 9 सितंबर को पुडुचेरी में बैठक की है। बैठकों का दौर सितंबर में आगे भी जारी रहने वाला है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ (8th pay commission meeting in Chandigarh) में 16, 17 और 18 सितंबर को एक और बैठक होगी। बैठक के अंदर कर्मचारी यूनियंस, स्टेकहोल्डर के साथ कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, पेंशन रिफॉर्म, फिटमेंट फैक्टर व सैलरी संशोधन पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की तरफ से लगातार महंगाई भत्ते को मर्ज करने का भी मुद्दा प्रमुखता से सामने रखा जा रहा है। 

 

 

महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी डिमांड (DA Merger demand from employees)


केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी डिमांड की जा रही है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग (DA in 7th pay commission) में महंगाई भत्ते को मर्ज करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन आठवें वेतन आयोग में मांग की जा रही है कि 25% महंगाई भत्ता होने के बाद इसे बेसिक सैलरी (basic Salary hike) में मर्ज कर दिया जाए। अगर यह मर्ज हो जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि 25% महंगाई भत्ता अगर बेसिक सैलरी में मर्ज हो जाता है तो बेसिक सैलरी का स्ट्रक्चर बढ़ जाएगा, जिससे कर्मचारियों के बाकी अलाउंस भी प्रभावित होंगे और वह भविष्य में बढ़कर मिलेंगे। 

 

 

क्यों उठाई जा रही है कर्मचारियों की तरफ से यह मांग 


कर्मचारियों की तरफ से यह मांग उठाने का सीधा सा मतलब यही है कि कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी सैलरी (Salary hike update) ग्रोथ मिलती रहेगी। कर्मचारियों को अच्छी सैलरी बढ़ोतरी के लिए 10 साल का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑल इंडिया नेशनल पेंशन सिस्टम एम्पलाइज फेडरेशन की तरफ से भी इसको समर्थन दिया गया है। वहीं, नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसलटेटिव मशीनरी की तरफ से भी मेमोरेंडम में इस बात पर जोर दिया गया है। कर्मचारियों की तरफ से 7वें वेतन आयोग में भी यह डिमांड उठाई गई थी, लेकिन सरकार की तरफ से इसको लागू नहीं किया गया था। 

 

फिलहाल क्या है कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Merger Update) को मर्ज करने की स्थिति


फिलहाल कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बेसिक सैलरी मर्ज करके नहीं दी जा रही है। छठे और 7वें वेतन आयोग में इस प्रावधान को लागू नहीं किया गया। इससे पहले ऐसा प्रावधान था कि 50% महंगाई भत्ता होने पर इसे बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाए, लेकिन अब ऐसा कोई तरीका नहीं है। 

 


100% बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी (100 percent salary hike)


अगर महंगाई भत्ते को मर्ज करने के बात केंद्र सरकार की तरफ से मान ली जाती है तो लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी 100% तक बढ़ जाएगी। 7वें वेतन आयोग में लेवल 6 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35400 है। इस समय 2.1 का फिटमेंट फैक्टर लगता है तो यह है 74340 पर पहुंच जाएगी। वहीं कर्मचारियों की तरफ से 7% के सालाना इंक्रीमेंट (increment in Salary) की मांग की जा रही है और साल में कम से कम 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता तो बढ़ता ही है। ऐसे में जनवरी 2033 तक ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी मर्ज वाले फार्मूले से 119374 रुपए हो जाएगी। ऐसे में ग्रॉस सैलेरी डेढ़ लाख को क्रॉस करके 152000 पर पहुंच जाएगी।