8th Pay Commission : 1 साल बाद लागू होता है 8वां वेतन आयोग तो कितना बनेगा एरियर, समझें पूरा कैलकुलेशन
8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग की इस साल लागू होने की संभावनाएं ना के बराबर है। परंतु, एक साल बाद नया वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों की सैलरी कितनी होगी। कर्मचारियों के खाते में कितने रुपये बढ़कर आएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (New Pay Commission) 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी का एक प्रमूख टूल 8वां वेतन आयोग ही है। दस साल बाद कर्मचारियों के लिए बड़ा संशोधन होने जा रहा है। ऐसे में यह भी एक साल देरी से लागू होगा। ऐसा होता है तो कर्मचारियों को कितना एरियर मिलेगा, चलिए जानते हैं-
अब तक 8वें वेतन आयोग पर अपडेट
नए वेतन आयोग (8th cpc) को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एनसीजेसीए की बैठक हुई है। इसके अलावा नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है, इसको लेकर वेबसाइट भी जारी की गई है, जिसपर कर्मचारियों से सुझाव मांगे जाएंगे।
जनवरी 2027 तक मिलने की संभावना
मीडिया में ऑल इंडिया एनपीएस (NPS) एंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के अनुसार कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2026 से यह नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू मानी जा सकती हैं, लेकिन बढ़ी हुई सैलरी जनवरी 2027 से मिलने की संभावना है। ऐसे में पूरे 12 महीने का एरियर मिलने की पूरी संभावना है।
एरियर का क्या है गुणा गणित
कर्मचारियों को एरियर (8th CPC Arrear) ऐसी स्थिति में दिया जाता है, जब कोई आदेश घोषित बाद में हुआ हो और पहले के दिनों से प्रभावी माना जाना हो। अब 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में भी ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। 8वें वेतन आयोग में नई बेसिक पे और पुरानी बेसिक पे के अंतर को देखा जाएगा। जितने महीने की देरी से लागू होगा, उतने महीने का अंतर आपस में गुणा किया जाएगा। इसके साथ DA, HRA और अन्य भत्तों का अंतर भी जोड़ा जाता है। 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 से 3.0 के बीच रहने की संभावना है। मौजूदा बेसिक सैलरी लगभग 2.9 गुना तक बढ़ सकती है।
जानें ग्रुप वाइज एरियर
ग्रुप A (group A employees Salary) में 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी 56,100 रुपये है। वहीं, नए वेतन आयोग में यह 1,60,000 रुपये हो सकती है। ऐसे में अंतर 1,03,900 रुपये का होगा। जिससे एरियर 12.46 लाख रुपये बन सकता है। वहीं, ग्रुप बी में 35,400 बेसिक सैलरी है, जो बढ़कर 1,00,000 हो सकती है, इसमें अंतर 64,600 हजार का है तो 7.75 लाख रुपये एरियर हो सकता है। वहीं, ग्रुप सी में सैलरी रुपये 25,500 प्रति महीना बनती है जो बढ़कर 72,000 हो सकती है। इससे सैलरी में 46,500 का अंतर बन रहा है तो एरियर 5.58 लाख रुपये हो सकता है। वहीं, ग्रुप डी में 18,000 बेसिक सैलरी बढ़कर 52,000 रुपये हो सकती है, जिसमें 34,000 रुपये का अंतर है, यहां एरियर 4.08 लाख रुपये हो सकता है। इसके अलावा एचआरए और टीए का कैलकुलेशन अलग से रह जाएगा। यह तो केवल बेसिक सैलरी का गणित है।
फिटमेंट फैक्टर रहेगा अहम
नए वेतन आयोग में पूरी तरह से फिटमेंट फैक्टर ही अहम रहेगा। जितना फिटमेंट फैक्टर होगा, उतनी ही सैलरी बढ़ जाएगी। इससे एरियर की रकम भी बढ़ सकती है। महंगाई भत्ता नए वेतन आयोग के लागू होने पर जीरो होने के बाद हर छह महीने में रिवाइज होता रहेगा।