8th Pay Commission : एक साल बाद 8वां वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने पैसे, जान लें पूरी कैलकुलेशन

8th CPC Latest Update : आठवें वेतन आयोग के गठन को काफी लंबा समय हो चुका है लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। ऐसे में देश के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों के बीच नई सैलरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकारी नौकरी करने वाले सभी कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि जब नया वेतन आयोग लागू होगा तो उनके खाते में कितने पैसे आएंगे। हाल ही में नए वेतन आयोग के तहत मिलने वाली सैलरी (salary hike news) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें पूरी कैलकुलेशन करके बताया गया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (8th CPC salary hike)। बजट के बाद एक महीना बीत चुका है परंतु अभी तक 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है, लेकिन नए वेतन आयोग के तहत मिलने वाली सैलरी को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ही TOR को मंजूरी दी है और आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। इससे यह तो साफ होता है कि नया वेतन आयोग 2026 में नहीं आएगा। आयोग द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार इसपर फैसला लेगी। जिसके बाद नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लागू किया जाएगा। 


यदि जनवरी 2027 में 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी मिलती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तगड़ा फायदा होगा। कर्मचारियों को नई सैलरी के साथ लाखों रुपए एरियर (8th Pay commission Arrears) भी मिलेगा। लेकिन कितना? यह सवाल कर्मचारियों के बीच बना हुआ है। फरवरी खत्म हो चुकी है, लेकिन अभी तक आठवें वेतन आयोग (8th Pay commission) को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


क्या कर्मचारियों उठाना पड़ेगा नुकसान - 


ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के अनुसार, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) को लागू होने में चाहे कितना भी समय क्यों न लग जाएग। इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। लेकिन बढ़ी हुई नई सैलरी जनवरी 2027 से मिलने की संभावना है। ऐसे में कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके लिए उन्हें पूरे 12 महीने का एरियर (Arrears Latest News) दिया जाएगा। 


ऐसे किया जाएगा एरियर का हिसाब-किताब


एरियर का गणित सीधा है: नई बेसिक पे (New Basic Pay) - पुरानी बेसिक पे = मासिक अंतर। फिर इस अंतर को महीनों की संख्या से गुणा किया जाता है। इसके साथ DA, HRA और अन्य भत्तों का अंतर भी जोड़ा जाता है। संभावना है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest News) में फिटमेंट फैक्टर 2.86 से 3.0 के बीच हो सकता है। यानी मौजूदा बेसिक सैलरी लगभग 2.9 गुना तक हो सकती है।

अनुमानित एरियर (जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक)

ग्रुप 7वें वेतन आयोग बेसिक पे (औसत) अनुमानित नई बेसिक पे मासिक अंतर 12 माह का एरियर (बेसिक+DA)
ग्रुप A ₹56,100 ₹1,60,000 ₹1,03,900 ₹12.46 लाख
ग्रुप B ₹35,400 ₹1,00,000 ₹64,600 ₹7.75 लाख
ग्रुप C ₹25,500 ₹72,000 ₹46,500 ₹5.58 लाख
ग्रुप D ₹18,000 ₹52,000 ₹34,000 ₹4.08 लाख


ध्यान रहे, ऊपर दिए गए आंकड़ों में HRA और TA पूरी तरह शामिल नहीं हैं। अगर इन्हें नए बेसिक पर जोड़ा जाए तो एरियर और बढ़ सकता है।

लेवल के हिसाब से कर्मचारियों को मिलेगा इतना एरियर - 


ग्रुप A के कर्मचारियों को लगभग 12–15 लाख रुपए तक एरियर मिल सकता है। वहीं, ग्रुप B के कर्मचारियों को 7 से 9 लाख रुपए तक एरियर मिलने का अनुमान है। ग्रुप C के कर्मचारियों को 5–6 लाख रुपए, ग्रुप D के कर्मचारियों को करीब 4 लाख रुपए तक एरियर (Arrears Update) मिलेगा।


इस स्थिति में बढ़ सकता है एरियर - 


बता दें कि यहां बताए गए एरियर का आंकड़ा बढ़ सकता है यह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) पर निर्भर करता है। यदि फिटमेंट फैक्टर 3.0 से ऊपर तय किया जाता है तो बेसिक पे में और बढ़ौतरी होगी, जिससे एरियर की रकम भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता हर छह महीने में अपडेट किया जाता है। नया महंगाई भत्ता (dearness allowance) नए बेसिक पर लगेगा, जिससे कुल एरियर का आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी नए वेतन के हिसाब से दोबारा कैलकुलेट होंगे।


कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग - 

यह तो साफ हो गया है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) जनवरी 2027 से लागू हो सकता है, ऐसे में एक साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में मोटी रकम आ सकती है। अब सरकारी कर्मचारियों को सरकार के फैसले का इंतजार है।