8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए इस साल हो सकती है बड़ी घोषणा, जानें कितने दिन का मिलेगा एरियर
HR Breaking News (New Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू हो चुका है। 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू हो जाना चाहिए था, लेकिन लेट लतीफी के चलते अब तक नए वेतन आयोग की कमेटी ही गठित की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि नए वेतन आयोग को कब तक लागू कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट के माध्यम से-
7वें वेतन आयोग से समझे कैलकुलेशन
आप नए वेतन आयोग का गुणा गणित सातवें वेतन आयोग के हिसाब से समझ सकते हैं। सातवां वेतन आयोग सरकार की तरफ से फरवरी 2014 में गठित किया गया था और मार्च 2014 में इसने अपना काम करना शुरू कर दिया था। आयोग की तरफ से नवंबर 2015 तक अपनी रिपोर्ट दे दी गई थी, जिसके बाद सरकार ने जून 2016 में इसकी सिफारिशों को स्वीकृत कर दिया और 1 जनवरी 2016 से इसको प्रभावी रूप से लागू कर दिया। कर्मचारियों के खाते में एरियर भी दिया गया। वहीं पूरे काम में देखे तो 33 महीने लगे थे, इस तुलना से पता लग रहा है कि आठवां वेतन आयोग भी दो-तीन साल में आएगा।
जानें कब हो सकता है लागू
हालांकि, सरकार ने जनवरी में ही आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) को लेकर घोषणा कर दी थी। नवंबर में कमेटी का गठन किया गया। अब वर्तमान में चल रहा 7वां वेतन आयोग (7th cpc updates) का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है। ऐसे में अगर 8वें वेतन आयोग को लागू होने में समय लगता है तो ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर मिलेगा। अब तो ऐसा ही लग रहा है कि इसे लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है।
कब मिलेगा कर्मचारियों को 2 साल का एरियर
पिछले रुझानों पर गौर करें तो इन आयोगों को अपना काम कंप्लिट करने में 2-3 साल का वक्त लगता हैं। अगर आठवां वेतन आयोग (8th pay Commission) अब भी जल्द ही लागू किया जाता है, तो भी कर्मचारियों को नए वेतनमान (8th Pay Commission) का फायदा 2028 तक ही मिल पाएंगा।
हालांकि उन्हें पिछली तारीख से भुगतान जनवरी 2026 से मिलने लगेगा तो ऐसे में इसे लागू होने में 2 साल से समय लगा तो कर्मचारियों को 2 साल का बोनस दियाजाएगा। वेतन में जो बढ़ौतरी होगी वह जनवरी 2026 से ही दी जाएगी। चाहे फिर भले ही ये बढ़ौतरी 2028 में लागू हो। ऐसे में कर्मचारियों को 2 साल का एरियर मिलेगा।
आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of Level-1 central employees) 18 रुपये हजार से बढ़कर 44 रुपये हजार हो सकती है। उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग में 2.46 फिटमेंट फैक्टर लागू हो सकता है।