8th Pay Commission : नए वेतन आयोग पर बड़ा कैलकुलेशन, कर्मचारियों के खाते में आएगा 15 लाख तक एरियर

8th Pay Commission : नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में चर्चा तेज है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं और 20 महीने का एरियर मिलता है, तो कर्मचारियों (employee) के खाते में 15 लाख रुपये तक की राशि आ सकती है... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (8th Pay Commission) आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी और एरियर कितना मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि 20 महीने का एरियर (arrear) दिया जाता है, तो ₹50,000 से कम बेसिक पे वाले कर्मचारियों (Employees with low basic pay) को लगभग ₹3.6 लाख से ₹15 लाख तक एरियर मिल सकता है। हालांकि, ये सभी आंकड़े अनुमानित हैं और सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अलग-अलग वेतन स्तर पर संभावित एरियर कितना हो सकता है-

Level 1 से Level 8 तक के कर्मचारियों के लिए एरियर की राशि में बड़ा अंतर हो सकता है। अनुमान के मुताबिक, Level 1 (₹18,000 बेसिक) कर्मचारियों को करीब ₹3.6 लाख से ₹5.65 लाख तक एरियर (arrear) मिल सकता है। वहीं Level 3 को ₹4.34 लाख से ₹6.81 लाख, Level 5 को ₹5.84 लाख से ₹9.16 लाख और Level 8 (₹47,600 बेसिक) कर्मचारियों को लगभग ₹9.52 लाख से ₹14.94 लाख तक एरियर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एरियर की गणना कैसे की गई-

यह पूरा अनुमान 20 महीने के एरियर और अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर को ध्यान में रखकर लगाया गया है। फिटमेंट फैक्टर ही सैलरी में बढ़ोतरी का मुख्य आधार होता है। सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) में यह 2.57 था, जबकि 8वें वेतन आयोग के लिए 2.0 से 2.57 तक के विकल्पों पर चर्चा चल रही है। कुछ कर्मचारी संगठन इसे 3.0 से 3.25 तक करने की मांग भी कर रहे हैं।

जानें कब से मिल सकता है एरियर-

माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th pay commission news) की सिफारिशें लागू होने पर एरियर 1 जनवरी 2026 से देय हो सकता है, क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। हालांकि, इसे लागू करने में अभी समय लग सकता है और अंतिम फैसला सरकार के स्तर पर ही लिया जाएगा।

कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगें-

कई कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.0 या उससे अधिक किया जाए, ताकि कर्मचारियों की सैलरी में ज्यादा इजाफा हो सके। इसके साथ ही परिवार इकाई को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग भी उठ रही है, जिससे बेसिक सैलरी (basic saalry) और बढ़ सकती है। हालांकि, ये सभी प्रस्ताव अभी विचाराधीन हैं।

कुल मिलाकर, अगर आठवें वेतन आयोग में मौजूदा अनुमान लागू होते हैं, तो ₹50,000 से कम बेसिक सैलरी (basic salary) वाले कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्हें लाखों रुपये का एरियर मिलने के साथ-साथ सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए अभी सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Disclaimer-

ये सभी आंकड़े सिर्फ अनुमान पर आधारित हैं। सरकार ने अभी तक न तो आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) की सिफारिशों को मंजूरी दी है और न ही फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को अंतिम रूप दिया है। इसलिए अंतिम आंकड़े इन अनुमानों से अलग भी हो सकते हैं।