8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वां वेतन आयोग लागू होने पर सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी

8th CPC Salary Hike - देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। अब कर्मचारियों के बीच सैलरी हाइक और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हर किसी कर्मचारी का यही सवाल है नया वेतन आयोग आने पर बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा। बता दें कि हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि 8वां वेतन आयोग आने पर वेतन कितना बढ़ेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

 

HR Breaking News - (8th Pay Commission Update)। केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग का गठन किया था। अभी तक इसे 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन नया वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। हालांकि, सरकार ने TOR को मंजूरी दे दी है और वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया है। इस बीच अब कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू होने पर उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। 


नए वेतन आयोग को लेकर बड़ा खुलासा - 


बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें तमाम जानकारों ने इसका खुलासा कर दिया है। 8वां वेतन आयोग 7वें वेतन आयोग की जगह लेगा, जो 1 जनवरी 2016 को लागू हुआ था। 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल खत्म हो चुका है। आठवें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों का 8वें वेतन आयोग में एरियर का भी इंतजार है। दरअसल, नए वेतन आयोग के लागू होने में हो रही देरी के चलते कर्मचारियों को एरियर (Arrears Update) मिलेगा। 

इन कर्मचारियों को मिलेगा नए वेतन आयोग का लाभ - 


सरकार ने इस बीच 8वें वेतन आयोग के गठन (8th Pay Commission News) के बाद कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, कर्मचारी संघों और अन्‍य हितधारकों से भी सुझाव मांगे हैं. इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है, जहां 30 अप्रैल, 2026 तक अपने सुझाव दिए जा सकते हैं। बता दें कि नया आयोग लागू होने के बाद 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 

सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी - 


फिलहाल सरकारी नौकरी करने वाले हर कर्मचारी के मन में एक ही सवाल है कि नए वेतन आयोग के तहत नई सैलरी (Salary Hike) कितनी बढ़कर मिलेगी। एक्सपर्ट के अनुसार, 8वां वेतन आयोग के लागू होने के बाद वेतन में 20 से 35% तक की बढ़ौतरी का अनुमान है। नई सैलरी में बढ़ौतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) के आधार पर नई सैलरी को तय किया जाता है। जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो फिटमेंट फैक्टर का संशोधन किया जाता है। 

उम्मीद है कि नए वेतन आयोग (New Pay Commission) मे फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच रखा जा सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय देश की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा। अंतिम निर्णय लेते समय महंगाई की प्रवृत्ति, सरकार की वित्तीय स्थिति और भारत के वित्त आयोग की सिफारिशें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 


पहले सैलरी में इतनी हुई थी बढ़ौतरी - 


पिछले वेतन आयोगों के कामकाज को देखकर इस बार सैलरी (Salary Hike) में बढ़ौतरी का अंदाजा लगाया जा सकता है। छठे केंद्रीय वेतन आयोग के दौरान औसत वेतन बढ़ौतरी करीब 40% थी। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग में सैलरी 23 से 25% बढ़ी थी। उस समय फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Latest News) 2.57 तय किया गया था जिसका अभी भी कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। लिहाजा अनुमान है कि इस बार भी वेतन बढ़ोतरी 20 से 35% तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह फैसला अगले 12 से 18 वर्षों में महंगाई की स्थिति, 16वें वित्त आयोग के बाद सरकार की वित्तीय स्थिति और कर संग्रह जैसे कारकों पर निर्भर करेगा।