8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, बेसिक सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी
Fitment Factor Update : केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया था। लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। सातवें वेतन आयोग का भी कार्यकाल खत्म हो चुका है। हाल ही में फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि आठवां वेतन आयोग लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर कितना तय किया जा सकता है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (8th Pay Commission Update)। देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे नहीं वेतन आयोग के लागू होने में देरी हो रही है। कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि उनकी बेसिक सैलरी में कितना इजाफा होगा। महंगाई भत्ता (DA Update) में क्या बदलाव होंगे, क्या डीए को बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) के साथ मर्ज किया जाएगा या नहीं? इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर कितना तय किया जाएगा? आज इस खबर में हम इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानेंगे।
फिटमेंट फैक्टर कितना तय होगा -
कई कर्मचारी संगठनों की ओर से कहा जा रहा है की फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) 3.25, 2.86 या फिर 2.28 होगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं होगा। स्थितियां महंगाई और अनुमानित महंगाई भत्ते (DA) के आधार पर ही तय किया जाएगा। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए फिटमेंट फैक्टर 1.90 -1.92 के बीच तय किया जा सकता है। ऐसा क्यों होगा और इससे सैलरी में कितना इजाफा होगा चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
कर्मचारियों की सैलरी में कितनी होगी बढ़ौतरी -
यदि हम दूसरे वेतन आयोग से सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) तक का औसत देखें तो 27% की वृद्धि हुई है। सातवें वेतन आयोग में कुल सैलरी हाइक 14.27 रहा था। अब नया वेतन आयोग का गठन हो चुका है। अब कर्मचारियों को इंतजार है कि सरकार इस बार वेतन में कितनी वृद्धि करेगी। मौजूदा महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को देखते हुए 1 जनवरी 2026 तक दिए 60% हो सकता है। मौजूदा समय में कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर यह स्थिति को माने तो केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग में सिर्फ 18 फ़ीसदी का सैलरी हाईक मिलने की संभावना है, लेकिन अगर सैलरी में 24% की बढ़ौतरी होती है तो फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) ज्यादा हो सकता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।
नई सैलरी के लिए फिटमेंट फैक्टर सबसे अहम -
सैलरी में बढ़ोतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण होता है। फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor updated) के आधार पर ही कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। फिटमेंट फैक्टर को तय करने वाले अहम फैक्टर होते हैं। उस वक्त महंगाई भत्ता कितना चल रहा है और सरकार या वेतन आयोग सैलरी में कितनी वृद्धि तय करेगी। अगर सैलरी की कैलकुलेशन ऐसे ही होती है तो महंगाई भत्ता (DA) और सैलरी में वृद्धि के लिए फिटमेंट फैक्टर का कैलकुलेशन निकलेगा। अब सामान्य स्थिति में महंगाई भत्ता 60 मान लेते है। सैलरी में बढ़ोतरी 18 प्रतिशत होने की संभावना है। इस स्थिति में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.90 ही रहेगा।
आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू होने में भले ही कितने ही साल क्यों न लग जाएं। इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। केंद्र सरकार ने वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया है। जब वेतन आयोग सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा तो उसके बाद कुछ तस्वीर साफ हो सकती है कि वेतन आयोग को लागू होने में कितना समय लगेगा। फिलहाल माना जा रहा है कि 2027 के आखिर तक आठवां वेतन आयोग आ सकता है।
DA होगा जीरो -
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आठवां वेतन आयोग लागू होने पर द यानी महंगाई भत्ते (DA Update) को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ मर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद महंगाई भत्ता (dearness allowance) रिसेट करके जीरो से शुरू किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा।