8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, कर्मचारियों की सैलरी में होगी 35% की बढ़ौतरी 

8th CPC Salary Hike Update : आठवें वेतन आयोग का गठन जनवरी 2025 में किया गया था। अब तक इसे 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों का सैलरी में बढ़ौतरी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिटमेंट फैक्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें यह पता चला है कि सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Salary Hike Update) में 35 प्रतिशत की तेजी आएगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 
 

HR Breaking News - (8th Pay Commission Update)। देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि कब से नई बढ़ी हुई सैलरी (New Salary Update) का लाभ मिलेगा और इस बार फिटमेंट फेक्टर में कितना बदलाव किया जाएगा। 

 

 


कर्मचारियों के सैलरी और भत्तों में होगा बड़ा बदलाव - 

 

 


केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के साथ ही लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सैलरी और अन्य भत्तों का लाभ मिल रहा है। अब नया वेतन आयोग पुराने वेतन आयोग की जगह लेगा। नए वेतन आयोग को लागू करने का मकसद कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों (Allowance Update) में बदलाव कर उनमें इजाफा करना है ताकि कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के इस दौर में आर्थिक सहायता मिल सके। 

कर्मचारियों और पेंशनर्स से मांगे गए सुझाव - 


वित्त मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारियों, पेंशनर्स, कर्मचारी संगठनों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है, जहां लोग अपनी राय और सुझाव भेज सकते हैं। यह सुविधा 30 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। सरकार ने आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट देने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया है। इसके बाद सरकार रिपोर्ट का अध्ययन करके अंतिम फैसला लेगी।

कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा - 


पिछले वेतन आयोगों पर नजर डालें तो हर बार वेतन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission Update) के लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाकर 18,000 रुपये की गई थी, जबकि अधिकतम बेसिक सैलरी 2.5 लाख रुपये प्रति माह तय की गई थी। अब 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में उम्मीद है कि इस बार भी सैलरी (Salary Hike Update) में बंपर तेजी आ सकती है।


इस बार इतना तय किया जाएगा फिटमेंट फैक्टर -


इस समय फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। फिटमेंट फैक्टर वही गुणांक है, जिससे तहत कर्मचारियों की नई सैलरी तय की जाती है। मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 20% से 35% तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

एरियर (Arrears Update) को लेकर भी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही सरकार आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने में समय ले, लेकिन वेतन संशोधन का असर 1 जनवरी 2026 से माना जाएगा। यानी जब भी नया वेतन लागू होगा, कर्मचारियों को उस तारीख से लेकर लागू होने तक का एरियर भी मिल सकता है।


एक्सपर्ट का कहना - 

फाइनेंस एनालिस्ट का कहना है कि अंतिम वेतन बढ़ोतरी कई आर्थिक कारकों पर निर्भर करेगी। इनमें महंगाई की स्थिति, सरकार की वित्तीय क्षमता, टैक्स कलेक्शन और 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें शामिल हैं। ऐसे में सरकार कोशिश करेगी कि कर्मचारियों को अच्छा वेतन बढ़ोतरी पैकेज मिले, लेकिन साथ ही सरकारी खजाने पर ज्यादा बोझ भी न पड़े। इसलिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी अंतिम तस्वीर अगले 12–18 महीनों में ही साफ हो पाएगी।