8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, नए पे कमीशन के तहत इतनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। वैसे तो नए पे कमीशन का गठन बीते वर्ष नवंबर में कर दिया गया है।  अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग  (8th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट आया है। आइए खबर में जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू  होने पर कर्मियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
 

HR Breaking News (8th Pay Commission) देश भर के करोड़ों कर्मचारियों में आठवें पे कमीशन के लागू होने के बाद सैलरी बढ़ोतरी को लेकर इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर को लेकर नया अपडेट (8th Pay Commission Updates)  सामने आ गया है, जिससे सैलरी बढ़ोतरी का रास्ता पूरी तरह से क्लियर नजर आ रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि आठवें पे कमीशन में कितना फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है।

 

नेशनल काउंसिल बैठक का होगा आयोजन 


कर्मचारी यूनियन  (employee union)  ने अपनी मांगों को मजबूती से रखने की दिशा में पहल कर रहे हैं और अब जल्द ही कंसलटेटिव मशीनरी की नेशनल काउंसिल बैठक (National Council meeting) का आयोजन किया जाने वाला है, जहां मांगों की सूची तैयार सरकार को भेजी जाएगी। इसके साथ ही न्याय मूर्ति के अध्यक्षता वाली तीन सदस्य पैनल पर अपनी आखिरी रिपोर्ट तैयार करने के कार्य में जुटे हुए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कही ये बात


बता दे की सरकार की ओर से 28 अक्टूबर 2025 को नए पे कमीशन के लिए टर्म आफ रेफरेंस की अधिसूचना जारी की गई थी और रिपोर्ट सौंपने के लिए वेतन आयोग को 18 महीने का समय दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) का कहना है कि आयोग के अंतिम रिपोर्ट समय से पहले भी आ सकती है और उसके आने से कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का पूरा रेड मैप का स्पष्टीकरण होने लगेगा।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर 


सबसे पहले तो आप यह जान लें कि आठवें पे कमीशन (8th cpc updates) के तहत सैलरी बढ़ोतरी पूरी तरह से फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है। इससे पहले सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय किया गया है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में 14 से 16 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike)  1.83 से 3.0 के बीच तय किया जा सकता है, इसके कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आने की संभावनाहै।

कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी 


जानकारों का कहना है कि इस बार पे लेवल 1 से 18 तक के कर्मचारियों की सैलरी (Salary of employees from level 1 to 18)  में 20 से 35 प्रतिशत तक का इजाफा हो जा सकता है। जहां हाई लेवल वाले कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा तो वहीं, निचले स्तर के कर्मचारियों को प्रतिशत के आधार पर बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। नेशनल काउंसिल जेसीएम (National Council JCM) के सचिव का कहना है की फिटमेंट फैक्टर किसी भी हाल में 2.57 से कम नहीं होना चाहिए। इससे सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय किया गया था। इस वजह से इससे नीचे का फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


लेवल 1 के कर्मियों की सैलरी 


अगर आठवें वेतन आयोग में 1.70 का फिटमेंट फैक्टर  (Fitment Factor in 8th cpc) लागू होता है तो इससे लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी (Salary of Level 1 employees) 18,000 रुपये से बढ़कर 30,600 रुपये हो जाएगी और 2.15 फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर 38,700 रुपये, 2.86 फिटमेंट फैक्टी के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी 51,480 रुपये हो जाएगी।